शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
International

देशद्रोह के आरोप में इमरान खान का चीफ ऑफ स्टाफ गिरफ्तार

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देशद्रोह के आरोप में इमरान खान का चीफ ऑफ स्टाफ गिरफ्तार

देशद्रोह के आरोप में इमरान खान का चीफ ऑफ स्टाफ गिरफ्तार

N
डेस्क रिपोर्टर

इस्लामाबाद, (आईएएनएस)। पीटीआई नेता और इमरान खान के चीफ ऑफ स्टाफ शहबाज गिल को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी को लेकर इमरान खान ने पार्टी की आपात बैठक बुलाई है। समा टीवी ने बताया कि गिल की गिरफ्तारी की सूचना सबसे पहले पीटीआई के फवाद चौधरी और मुराद सईद ने ट्विटर पर दी थी।


चौधरी ने एक ट्वीट में कहा, बनी गाला चौक से बिना नंबर प्लेट के वाहनों में आए लोगों ने शहबाज गील को अगवा कर लिया। बानी गाला चौक इमरान खान के बंगी गाला आवास से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।


एक अन्य पीटीआई नेता मुराद सईद ने भी उनकी गिरफ्तारी की सूचना दी और कहा कि उनकी कार के शीशे टूट गए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि गिल के एक सहायक को पीटा गया था। पीटीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किए गए एक वीडियो में टूटे शीशे दिखाई दे रहे हैं। गिल की गिरफ्तारी पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया। समा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिल को उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है।


सूत्रों ने कहा कि उन पर देशद्रोह के आरोप हैं और उन पर संस्थानों के खिलाफ ट्रोल अभियान के सिलसिले में उकसाने का आरोप लगाया गया है। गिल को एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।


--आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें