मंगलवार, 24 मार्च 2026
Logo
International

ईरान का कड़ा संदेश: नुकसान की भरपाई तक जंग जारी, ट्रम्प ने कहा, खामेनेई की मौत नहीं चाहता

24 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ईरान का कड़ा संदेश: नुकसान की भरपाई तक जंग जारी, ट्रम्प ने कहा, खामेनेई की मौत नहीं चाहता
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के बजाय और तेज होता दिख रहा है। ईरान ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वह फिलहाल पीछे हटने के मूड में नहीं है और जब तक उसे हुए नुकसान की भरपाई नहीं मिलती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।


ईरान की सख्त शर्तें: प्रतिबंध हटाओ, दखल बंद करो

ईरान के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े सैन्य सलाहकार मोहसिन रजाई ने एक टीवी संबोधन में साफ कहा कि देश की शर्तें बिल्कुल स्पष्ट हैं।


उनके मुताबिक सभी आर्थिक प्रतिबंध तुरंत हटाए जाएं, अमेरिका भविष्य में किसी भी तरह के हस्तक्षेप से दूर रहने की गारंटी दे। रजाई ने यह भी दावा किया कि ईरानी सेना पूरी ताकत के साथ ऑपरेशन चला रही है और देश का नेतृत्व मजबूत स्थिति में है।


“एक हफ्ते में खत्म हो सकती थी जंग”

मोहसिन रजाई ने संघर्ष को लेकर बड़ा दावा किया। उनका कहना है कि यह युद्ध एक हफ्ते में खत्म हो सकता था, लेकिन हालात बदल गए।


क्या कहा रजाई ने?

अमेरिका युद्धविराम के लिए तैयार था बातचीत आगे बढ़ रही थी, लेकिन इजराइल ने हमले जारी रखने का फैसला किया। रजाई के अनुसार, संघर्ष के करीब दो हफ्ते बाद अमेरिका को भी यह एहसास हो गया कि इस जंग में किसी की स्पष्ट जीत संभव नहीं है।


जनता का दबाव: “हमलावरों को सजा दो”

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ पहले ही कह चुके हैं कि देश की जनता हमले का जवाब चाहती है। इससे साफ है कि सरकार पर घरेलू स्तर पर भी कड़ा रुख अपनाने का दबाव बना हुआ है।


ट्रम्प का बयान: “खामेनेई की मौत नहीं चाहता”

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस पूरे मामले पर अलग ही संकेत दिए हैं। ट्रम्प ने कहा कि वे ईरान के शीर्ष नेता की मौत नहीं चाहते। यह भी कहा कि उन्हें यह तक नहीं पता कि वे जिंदा हैं या नहीं। ईरान में सत्ता परिवर्तन की संभावना पर भी चर्चा की। ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिका ईरान के लिए नए राजनीतिक विकल्पों पर विचार कर रहा है, जिसमें नया नेतृत्व या संयुक्त शासन मॉडल भी शामिल हो सकता है।


क्या जल्द हो सकता है समझौता?

ट्रम्प का दावा है कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है और जल्दी समझौता करना चाहता है। उन्होंने कहा कि “5 दिन या उससे कम समय में डील संभव है।” हालांकि, ईरान ने अब तक आधिकारिक तौर पर बातचीत से इनकार किया है।


हालिया घटनाक्रम: कैसे बढ़ा तनाव

21 मार्च

अमेरिका ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने का 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। चेतावनी दी कि पावर प्लांट्स पर हमला किया जा सकता है।


23 मार्च

ईरान ने पलटवार की धमकी दी। खाड़ी देशों के पावर प्लांट्स को निशाना बनाने की बात कही।


इसके बाद:

अमेरिका ने 5 दिन के लिए हमले टाल दिए। दोनों देशों के बीच बातचीत की कोशिश हुई, लेकिन ईरान ने बातचीत से इनकार कर दिया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें