बुधवार, 22 अप्रैल 2026
Logo
International

अमेरिका में फ्लू से 19 हजार से ज्यादा मौतें

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अमेरिका में फ्लू से 19 हजार से ज्यादा मौतें

अमेरिका में फ्लू से 19 हजार से ज्यादा मौतें

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

लॉस एंजेलिस। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा प्रकाशित नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में इस सीजन में अब तक 2.6 करोड़ लोग फ्लू से बीमार हुए। इनमें से 2 लाख 90 हजार लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं और 19 हजार मौतें हुईं।


समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सीडीसी के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि इस सीजन में अब तक देश में फ्लू से 143 बच्चों की मौतें हुई हैं। सीडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि 15 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में फ्लू से पीड़ित लगभग 2,000 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


सीडीसी ने सिफारिश की है कि जब तक फ्लू का प्रकोप है, तब तक 6 महीने और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों को वार्षिक फ्लू का टीका लगवाना चाहिए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें