नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना महामारी के चलते दुनियाभर में मंकीपॉक्स का खतरा बढ़ते जा रहा है। मंकीपॉक्स के सबसे अधिक 70% मामले मात्र यूरोप से सामने आए हैं। अब इस बीमारी से लोगों की जान जाने लगी है। यूरोप के स्पेन में मंकीपॉक्स की वजह से एक व्यक्ति की जान चली गई। मंकीपॉक्स से होने वाले इस मौत को यूरोप की पहली मौत बताई जा रही है।
मंकीपॉक्स से दुनिया में अब तक से 7 लोगों की जान जा चुकी हैं। मंकीपॉक्स से 5 लोगों की जान अफ्रीकी देशों में गई। बतादें कि, यहां मंकीपॉक्स को महामारी माना जा रहा है। इससे एक मौत 29 जुलाई को साउथ अमेरिकी देश ब्राजील में हुई। तो अन्य मौत आज यानी 30 जुलाई को स्पेन में हुई। स्पेन के हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार, देश में अब तक लगभग 4,298 लोग मंकीपॉक्स की चपेट में आ चुके है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

