शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
International

कराची में मानसून की बारिश का कहर, आर्थिक कामकाज हुए ठप

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कराची में मानसून की बारिश का कहर, आर्थिक कामकाज हुए ठप

कराची में मानसून की बारिश का कहर, आर्थिक कामकाज हुए ठप

N
डेस्क रिपोर्टर
कराची, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। पाकिस्तान में मॉनसून का दौर चल रहा है। इसी बीच राजधानी कराची बारिश की  मार झेल रही है। शहर के जगह जगह इलाकों में घुटनों तक पानी भरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके पहले ही बिजली संकट में घिरे पाकिस्तान में बारिश कि वजह से बिजली ने ब्लैक आउट की परेशानी को बढ़ा दिया है।

इसी बीच कराची के रहने वाले शहज़ाद अकबर ने जानकारी देते हुए बताया कि,  भारी भारिश की वजह से वह रात में अपनी 4 साल की बच्ची को डॉक्टर के पास नहीं ले जा सका। इसके साथ ही जब सुबह हुई तो घुटनों तक भरे हुए पानी के बीच से होते हुए स्थानीय अस्पताल तक वह पहुंचे। इस कारण से उनकी बेटी की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई है।

भारी बारिश के चलते सार्वजानिक परिवहन की सेवाओं पर भी काफी बुरा असर पड़ा है। वहीं कई जगहों पर सरकारी बस पानी के कारण बंद हो गई। वहीं लोगों को जरुरी सामान लाने या किसी काम से बहार जाने के लिए बारिश से दो चार होना पड़ रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें