बीजिंग, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना वायरस और मंकीपॉक्स के बाद एक और नई वायरस का डर लोगों को सताने लगा है। चीन के वुहान से शुरू हुई कोरोना महामारी ने दुनिया भर में तबाही मचाई है। वहीं, चीन में एक और नया वायरस लैंग्या (Zoonotic Langya) सामने आया हैं। इस नए वायरस ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बतादें कि, इस नए वायरस से अब तक 35 लोग संक्रमित हो चुके हैं। ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, नए प्रकार के हेनिपावायरस लैंग्या से चीन के शेडोंग और हेनान प्रांतों में इसके मामलों की पुष्टि हुई है।
रिपोर्ट की मानें तो हेनिपावायरस को Langya हेनिपावायरस, एलएवी भी बोला जाता है। जानकारी के लिए बतादें कि, यह पूर्वी चीन में बुखार वाले रोगियों के गले से लिए गए सैंपल में मिला है।
रिसर्च में भाग लेने वाले वैज्ञानिकों की मानें तो यह नया खोजा गया हेनिपावायरस, जानवरों से इंसानों में फैलने वाला एक वायरस हो सकता है। इस साथ ही यह वायरस बुखार के मामलों से जुड़ा है। बतादें कि, संक्रमित लोगों में थकान, बुखार, खांसी, जी मिचलाना और उल्टी के साथ साथ अन्य लक्षण पाए जा रहें है।
रिपोर्ट के अनुसार, शेडोंग और हेनान में लैंग्या हेनिपा वायरस के 35 में से 26 मामलों में बुखार, खांसी, चिड़चिड़ापन, मायलगिया, एनोरेक्सिया, सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षण पाए जा रहें हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

