शनिवार, 29 अगस्त 2026
Logo
International

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष पूजा अर्चना कर किया आबूधाबी के पहले हिन्दू मंदिर का उद्घाटन

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष पूजा अर्चना कर किया आबूधाबी के पहले हिन्दू मंदिर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष पूजा अर्चना कर किया आबूधाबी के पहले हिन्दू मंदिर का उद्घाटन

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

आबूधाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदू मंदिर में आयोजित वैश्विक आरती में हिस्सा लिया। यह वैश्विक आरती दुनियाभर में BAPS के 1500 मंदिरों में एक-साथ हुई।


मंदिर को बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था यानी BAPS ने बनाया है। इसकी लागत 700 करोड़ रुपए आई है। अबू धाबी का BAPS स्वामीनारायण मंदिर 108 फीट ऊंचा, 262 फीट लंबा और 180 फीट चौड़ा है। यह मंदिर पश्चिम एशिया में आकार के हिसाब से सबसे बड़ा है। इस मंदिर के सात शिखर हैं जो सात अमीरातों का प्रतिनिधित्व करते हैं। मंदिर में खाड़ी देश के लिहाज से ऊंटों की नक्काशी और राष्ट्रीय पक्षी बाज भी पत्थरों पर बना है। यह हिंदू मंदिर करीब 27 एकड़ जमीन पर बना है।


मंदिर के निर्माण में केवल चूना पत्थरों और संगमरमर का इस्तेमाल हुआ है। बताया जा रहा है कि मंदिर निर्माण के लिए 20,000 टन से अधिक पत्थर और संगमरमर 700 कंटेनरों में भरकर अबू धाबी लाया गया था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें