N
डेस्क रिपोर्टर
इस्लामाबाद, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। पाकिस्तान में अभी लोग आर्थिक संकट से परेशान है। इसी बीच पकिस्तान कुदरत की भी मार भी झेल रहा है। बढ़ती हुई महंगाई से परेशान लोग अब बारिश में संकट से परेशान है। भारी बारिश से बिगड़ते हुए हालात के बीच कई जगह बाढ़ के कारण लोगों के मरने की भी खबर सामने आई है। रिपोर्ट की माने तो अब तक 300 से ज्यादा लोग इस बारिश में अपनी जान गवां चुके है।
इस समय पाकिस्तान का बलूचिस्तान और कराची सबसे ज्यादा बारिश की मार को झेल रहा है। अकेले दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में बारिश के कारण 111 लोगों की मौत हुई है। वहीं पाकिस्तान के बड़े शहरों में जगह जगह घुटनों तक का पानी भरा हुआ है।
पाकिस्तान में लोगों का बारिश ने हाल बेहाल किया हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। बारिश की वजह से बलूचिस्तान के 10 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

