शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
International

इंडोनेशिया में 77 लोगों को लेकर जा रहा जहाज पलटा, 13 लापता

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
इंडोनेशिया में 77 लोगों को लेकर जा रहा जहाज पलटा, 13 लापता

इंडोनेशिया में 77 लोगों को लेकर जा रहा जहाज पलटा, 13 लापता

N
डेस्क रिपोर्टर

जकार्ता, (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत उत्तरी मालुकु में 77 लोगों को लेकर एक यात्री जहाज पानी में डूब गया, जहाज डूबने से 13 लोग लापता हो गए।

राष्ट्रीय खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रवक्ता युसूफ लतीफ के अनुसार, केएम काहया अराफाह, खराब मौसम की स्थिति में भारी लहरों की चपेट में उस वक्त आ गया, जब यह सोमवार रात हलमहेरा सेलाटन (दक्षिण हलमहेरा) जिले के पानी में नौकायन कर रहा था।


समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने प्रवक्ता के हवाले से बताया कि कार्यालय और स्थानीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के कर्मी, सैनिक, पुलिसकर्मी और स्वयंसेवक खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं। अब तक 64 लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने फोन के जरिए शिन्हुआ को बताया, लापता लोगों की तलाश और बचाव अभी जारी है। प्रवक्ता ने कहा कि बचावकर्मी घटनास्थल के आसपास और तटों के आसपास तलाशी ले रहे हैं।


--आईएएनएस

एचके/एएनएम

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें