शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Logo
International

श्रीलंका ने घाटा कम करने के लिए केरोसिन की कीमतें बढ़ाईं

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
श्रीलंका ने घाटा कम करने के लिए केरोसिन की कीमतें बढ़ाईं

श्रीलंका ने घाटा कम करने के लिए केरोसिन की कीमतें बढ़ाईं

N
डेस्क रिपोर्टर

कोलंबो, (आईएएनएस)। श्रीलंका के सरकारी स्वामित्व वाले ईंधन वितरक सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (सीपीसी) ने लगातार आर्थिक संकट के बीच घाटे को कम करने के लिए केरोसिन की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, केरोसिन की कीमतों में वृद्धि रविवार मध्यरात्रि से लागू हो जाएंगी।


सीपीसी ने एक बयान जारी कर कहा कि एक लीटर केरोसिन की कीमत 253 एलकेआर (0.7 डॉलर) बढ़कर 340 एलकेआर हो गई है। कई समुदाय के लोग केरोसिन का उपयोग करते है। पहले इसे 87 एलकेआर की रियायती दर पर बेचा जाता था।


पिछले महीने, बिजली और ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने संसद को बताया कि उन्होंने मिट्टी के तेल की कीमत बढ़ाने और कम आय वाले समूहों को सब्सिडी देने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि एक लीटर केरोसिन उत्पादन की लागत 421 एलकेआर है।


मंत्री ने कहा कि केरोसिन को रियायती दर पर बेचना सीपीसी के घाटे का एक मुख्य कारण है।


--आईएएनएस

पीके/एसजीके

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें