N
डेस्क रिपोर्टर
वाशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना महामारी के बाद पूरी दुनिया में मंकीपॉक्स तेज़ी के साथ फैलते जा रहा हैं। अमेरिका में स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, देश में पहली बार मंकीपॉक्स के मामलों की पहचान बच्चों में हुई। यह एक कैलिफोर्निया का रहने वाला बच्चा है तो दूसरा बच्चा एक नवजात शिशु है।
यह नवजात अमेरिका का रहने वाला नहीं है। अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) ने एक बयान में बताया कि, बच्चों में आए मंकीपॉक्स के दोनों मामले घरेलू संक्रमण का नतीजा ही हैं। एजेंसी ने बताया कि, इन बच्चों का स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है साथ ही उनका इलाज अभी चल रहा है।
हिन्दुस्तान टाइम्स की एक खबर के माने तो एक चिकित्सा विशेषज्ञ ने बताया कि, अमेरिका में मंकीपॉक्स के 2,891 मामलों की पुष्टि हुई है। इन मामलों में 99% उन पुरुषों में पाए गए हैं जो पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले हैं। पर कुछ ऐसी महिलाएं और ट्रांसजेंडर पुरुष ऐसे भी हैं, जो मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए है। इसको लेकर अब कोई आश्चर्य की बात नहीं रही कि मंकीपॉक्स के मामले बच्चों में भी सामने आने लगे है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

