शनिवार, 29 अगस्त 2026
Logo
International

दुबई में बनी दुनिया की सबसे सुंदर इमारत, बुर्ज खलीफा से कुछ ही दूरी पर है स्थित

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दुबई में बनी दुनिया की सबसे सुंदर इमारत, बुर्ज खलीफा से कुछ ही दूरी पर है स्थित

दुबई में बनी दुनिया की सबसे सुंदर इमारत, बुर्ज खलीफा से कुछ ही दूरी पर है स्थित

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

दुबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में धरती की सबसे सुंदर इमारत बनाई गई है। यह इमारत 7 मंजिला है और 77 मीटर ऊंची है। यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से थोड़ी ही दूर पर है। 

 


दुबई में आयोजित भव्य समारोह में 'म्यूजिक ऑफ द फ्यूचर' का उद्घाटन किया गया। यूएई में बनाई गई इस इमारत को दुनिया की सबसे सुंदर इमारत कहा जा रहा है। इस भवन को बनाने में 9 साल का वक्त लगा है। यह 7 मंजिला इमारत 77 मीटर ऊंची है और 30 हजार वर्ग मीटर में इसका निर्माण हुआ है। यह विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से कुछ ही दूर पर स्थित है। 
 

इस इमारत का डिजाइन किल्ला डिजाइन के वास्तुकार शान किल्ला ने किया है। ये इंजीनियरिंग तथा कंप्यूटर की मदद से किए गए डिजाइन का एक उत्कृष्ट नमूना है। इमारत स्टेनलेस स्टील से बानी है और यहां रोबोट के इस्तेमाल से निर्मित 1024 कलाकृतियां रखी गई है। ये लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है। बड़ी संख्या में लोग इसे देखने आ रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें