गुरुवार, 25 जून 2026
Logo
International

युद्ध में युक्रेन का साथ देने के लिए इन कंपनियों ने रूस में बंद किया कारोबार!

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
युद्ध में युक्रेन का साथ देने के लिए इन कंपनियों ने  रूस में बंद किया कारोबार!

युद्ध में युक्रेन का साथ देने के लिए इन कंपनियों ने रूस में बंद किया कारोबार!

N
डेस्क रिपोर्टर
मॉस्को, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। आज रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का 14वां दिन है। रूस लगातार  यूक्रेन पर अपना हमला तेज करते जा रहा है। इसे लेकर दुनियाभर के देश रूस से नाखुश हैं। कई देशों ने तो  रूस पर तरह तरह के प्रतिबंध भी लगा रखें है। बड़ी से बड़ी कंपनियां इस युद्ध में यूक्रेन का समर्थन करते हुए नजर आ रही हैं। चलिए जानते हैं अब तक कितनी कंपनियों ने रूस पर बैन लगा चुकी है। 

युद्ध को देखते हुए मंगलवार देर रात फेरारी और लेम्बोर्गिनी के साथ साथ कई अन्य कंपनियों ने रूस में अपने कारोबार को बंद करने का ऐलान किया है। 

लॉरियल ने भी रूस में अपने ऑफलाइन एंव ऑनलाइन स्टोर को अस्थायी रूप से बंद करने कि घोषणा की है।  

वहीं यूनिलीवर ने भी रूस को उत्पादों के निर्यात और आयात को निलंबित करने का एलान कर दिया है।  

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अस्थायी रूप से  मैकडॉनल्ड्स रूस में सभी 850 रेस्तरां को बंद करने जा रहा हैं।  

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टारबक्स रूस में शिपमेंट और कैफे संचालन के साथ साथ सभी व्यावसायिक गतिविधियों को रोक देगा।

कोकाकोला, पेप्सीको, नेटफ्लिक्स, यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप ने भी रूस में अपना कारोबार बंद करने का एलान किया है। 

वहीं रूस में एप्पल (Apple) ने भी अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद करदी है। इसके साथ ही एप्पल ने अपने स्टोर से रूस के सभी ऐप हटा दिए है। 

बतादें कि, गूगल (Google) की स्वामित्व वाली यू ट्यूब (YouTube) ने बताया कि, उसने वीकेंड में यूक्रेन में RT सहित रूस की सरकारी मीडिया को ब्लॉक कर कर दिया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें