शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
International

जापान में हुआ ज्वालामुखी में विस्फोट, मौसम विभाग ने किया हाई लेवल का अलर्ट जारी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जापान में हुआ ज्वालामुखी में विस्फोट, मौसम विभाग ने किया हाई लेवल का अलर्ट जारी

जापान में हुआ ज्वालामुखी में विस्फोट, मौसम विभाग ने किया हाई लेवल का अलर्ट जारी

N
डेस्क रिपोर्टर

टोक्यो, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। जापान एक ऐसा शहर है जो हर साल किसी न किसी आपदा का शिकार होता ही है। इस बार यहां ज्वालामुखी ने परेशानी बढ़ा दी है। जापान के कागोशिमा प्रान्त में स्थित सकुराजिमा ज्वालामुखी रविवार यानी 24 जुलाई की रात को बड़े विस्फोट के साथ अचानक से फट गया। इस विस्फोट के कारण क्षेत्र में कई किलोमीटर तक लंबी राख और जहरीली धुंए की एक चादर फ़ैल गई। 


इसी बीच जापान के मौसम विभाग कि माने तो, जवालामुखी में विस्फोट स्थानीय समयानुसार रविवार यानी 24 जुलाई की रात में लगभग आठ बजकर पांच मिनट पर हुआ। जिसके बाद विस्फोट की तीव्रता को देखने के बाद मौसम विभाग ने पांचवें स्तर का अलर्ट जारी कर दिया है, यह अलर्ट सबसे उच्चतम स्तर का अलर्ट बताया जा रहा है।


बतादें कि, इस विस्फोट के बीच वहा रह रही आस पास की आबादी को निकालने का कार्य भी जारी है। लोगों को अपना घर छोड़कर जाने के लिए कहा गया है। जापानी टीवी चैनल के अनुसार, विस्फोट की वजह से 2.5 किलोमीटर दूर तक इसके पत्थर गिर रहें हैं। अच्छी खबर यह की अभी तक किसी भी प्रकार के जानमाल की खबर सामने नहीं आई है।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें