N
डेस्क रिपोर्टर
जिनेवा, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना महामारी के बीच दुनियाभर में तेजी से फैल रहें मंकीपॉक्स के मामलों ने सरकारों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को चिंता में डाल दिया है। इस बीच WHO ने दुनिया की सरकारों को अलर्ट करते हुए मनुष्य के सेक्सुअल बिहेवियर को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी है।
WHO के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने पिछले शनिवार यानी 23 जुलाई को मंकीपॉक्स की बीमारी को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया था। उन्होंने बताया था कि, इस संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा उपाएं यह है कि “एक्सपोज़र कम किया जाए”।
तो चहिए जानते है कि मंकीपॉक्स को रोकने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइंस
WHO के प्रमुख ने सलाह देते हुए कहा कि, जिन पुरुषों को मंकीपॉक्स होने का खतरा है, फिलहाल वे यौन साथियों की संख्या सीमित रखने रखें। उन्होंने आगे कहा कि, अपने यौन साझेदारों की संख्या को भी कम करें। इसके साथ ही नए भागीदारों के साथ यौन संबंध बनाने से पहले पुनर्विचार करें।
घेब्रेयसस ने बताया कि, अब तक 78 देशों से फैल चुके मंकीपॉक्स के 18,000 से अधिक मामले सामने आ चुके है, इनमें से 70 प्रतिशत मामले सिर्फ यूरोप में है इसके साथ 25 प्रतिशत अमेरिका में सामने आए है।
WHO को प्रस्तुत किए गए मॉडल के अनुसार, इस बीमारी से संक्रमित एक व्यक्ति से संक्रमित होने वाले लोगों की औसत संख्या कि बात करें तो पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने वाले पुरुषों में 1.4 और 1.8 के बीच दर्ज की गई।
WHO के साथ साथ भारत में केंद्र सरकार ने भी गाइडलाइन जारी कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, जिस व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए जाएंगे उसे निगरानी में रखा जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

