
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। अपने फैसले की जानकारी उन्होंने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो के जरिए दी।
रहाणे ने कहा कि उनके अनुसार अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई लेने का सही समय आ गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैदान से दूरी बनने के बावजूद क्रिकेट के साथ उनका जुड़ाव आगे भी बना रहेगा।
इंस्टाग्राम वीडियो में सुनाया संन्यास का फैसला
वीडियो संदेश में रहाणे ने कहा कि जीवन में हर शुरुआत का एक अंत होता है और समय आने पर उस निर्णय को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी की तरह जीवन में भी सही समय का महत्व होता है और उन्हें महसूस हुआ कि अब सभी इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास लेने का यही उचित समय है।
क्रिकेट से रिश्ता रहेगा कायम
रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर भी तस्वीर साफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेटर के रूप में उनका अध्याय समाप्त हो रहा है, लेकिन खेल के साथ उनकी यात्रा जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि आगे वह नई पीढ़ी के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करना चाहते हैं और क्रिकेट से मिले अनुभव व मूल्यों को साझा कर इस खेल को लौटाना चाहते हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे की कप्तानी बनी करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि
रहाणे के करियर की सबसे चर्चित उपलब्धियों में 2020-21 का ऑस्ट्रेलिया दौरा शामिल रहा।
एडिलेड टेस्ट में भारत 36 रन पर ऑलआउट हुआ।
विराट कोहली की वापसी के बाद रहाणे ने टीम की कप्तानी संभाली।
मेलबर्न टेस्ट में शतक लगाकर भारत को जीत दिलाई और सीरीज 1-1 से बराबर कराई।
उनकी कप्तानी में भारत ने गाबा टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से सीरीज हराई।
इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का 32 साल पुराना अजेय रिकॉर्ड भी टूटा।
2011 में किया डेब्यू, 2023 में खेला आखिरी टेस्ट
रहाणे का इंटरनेशनल करियर 2011 में शुरू हुआ।
31 अगस्त 2011: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू।
3 सितंबर 2011: इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर-ले-स्ट्रीट में पहला वनडे।
22 मार्च 2013: दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू।
उनका आखिरी टेस्ट 20–24 जुलाई 2023 के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ रहा। आखिरी वनडे 16 फरवरी 2018 को सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और अंतिम टी-20 इंटरनेशनल 28 अगस्त 2016 को लॉडरहिल में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला।
इंटरनेशनल करियर एक नजर में
85 टेस्ट
90 वनडे
20 टी-20 इंटरनेशनल
कप्तान के रूप में भी रहा सफल रिकॉर्ड
तीनों फॉर्मेट में रहाणे ने भारत की कप्तानी की।
टेस्ट: 6 मैच, 4 जीत, 2 ड्रॉ
वनडे: 3 मैच, 3 जीत
टी-20 इंटरनेशनल: 2 मैच, 1 जीत और 1 हार
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

