शनिवार, 02 मई 2026
Logo
Sports

भारत के इन दो शहरों में होंगे IPL 2022 के सभी मैच, तारीखों का भी हुआ खुलासा

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भारत के इन दो शहरों में होंगे IPL 2022 के सभी मैच, तारीखों का भी हुआ खुलासा

भारत के इन दो शहरों में होंगे IPL 2022 के सभी मैच, तारीखों का भी हुआ खुलासा

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। IPL के 15वें सीजन पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। BCCI भी इसे लेकर काफी गंभीर है। इसी के चलते IPL फ्रेंचाइजियों के साथ शनिवार 22 जनवरी BCCI ने बैठक की है। यह बैठक वर्चुल आयोजित की गई थी। बैठक में फ्रेंचाइजियों के साथ यह सहमति बनी है कि IPL सभी मैच महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में करवाए जा सकते है। वही विकल्प के तौर पर UAE को भी रखा गया है। 


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक IPL के 15वें सीजन की शुरुआत 27 मार्च (रविवार) या फिर 2 अप्रैल (शनिवार) को हो सकती है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला बोर्ड 20 फरवरी को ले सकता है। बोर्ड का प्रयास है कि टूर्नामेंट भारत मे ही हो। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। यही कारण है बोर्ड इसके लिए महाराष्ट्र को चुना है। यदि IPL भारत में होता है तो पहला मैच मुंबई में होने की सबसे ज्यादा संभावना है। 

दरअसल मुंबई और पुणे करीब में है और दोनों जगह मिला कर कुल 4 स्टेडियम है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (ब्रेबोर्न स्टेडियम) और डीवाई पाटिल स्टेडियम के अलावा पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मैच हो सकते हैं। मैच के दौरान दर्शकों की स्टेडियम में एंट्री नहीं रहेगी। वहीं दोनों शहरों के करीब में होने के चलते खिलाड़ियों को एयरपोर्ट जाने की जरूरत नहीं होगी। खिलाड़ी बस से सफर कर सकेंगे। ऐसे में वो बाहरी लोगों के संपर्क में आने से भी बचेंगे। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें