
भोपाल। धावक गुरिंदरवीर सिंह ने एथलेटिक्स फेडरेशन कप में 100 मीटर दौड़ 10.09 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। वह 100 मीटर स्पर्धा में 10.10 सेकेंड से कम समय निकालने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक बन गए। नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुरिंदरवीर सिंह यह सफलता देश को गौरवान्वित करने के साथ युवाओं के लिए प्रेरणादायक भी है। गुरिंदरवीर सिंह के मुताबिक जब वह 13 साल के थे, तो उन्हें कई कोच 100 मीटर छोड़कर 400 मीटर दौड़ने की सलाह देते थे। गुरिंदरवीर सिंह ने अपने कड़ी मेहनत और जज्बे से यह मुकाम हासिल किया है।
रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में 23 मई को हुए फाइनल में गुरिंदरवीर सिंह ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ 10.09 सेकेंड का समय निकालकर भारतीय स्प्रिंटिंग की एक नई लकीर खींच दी। सेमीफाइनल में गुरिंदरवीर ने 10.17 सेकेंड दौड़कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा पर कुछ ही मिनट बाद अनिमेष कुजूर ने 10.15 सेकेंड का समय निकालकर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। फाइनल में गुरिंदर वीर सिंह ने कीर्तिमान ही स्थापित कर दिया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

