
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का अंतिम मुकाबला साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा। सीरीज में इंग्लैंड 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है, जबकि पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था।
भारत के लिए यह मुकाबला सिर्फ सम्मान बचाने का नहीं, बल्कि कई रिकॉर्डों से भी जुड़ा है। 8 मार्च 2026 को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम अब तक एक भी टी-20 इंटरनेशनल नहीं जीत सकी है और लगातार 6 मैचों से जीत का इंतजार कर रही है।
हार से बन सकता है अनचाहा रिकॉर्ड
अगर भारत यह मुकाबला भी हार जाता है तो टीम पहली बार तीन या उससे ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज गंवा देगी। इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चौथी टी-20 हार का खतरा। भारत इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चार टी-20 मैच कभी नहीं हारा। मौजूदा सीरीज में टीम लगातार तीन मुकाबले हार चुकी है।
इंग्लैंड के पास नंबर-1 बनने का मौका
मेजबान टीम जीत के साथ भारत को पीछे छोड़ते हुए टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर सकती है। लगातार तीन जीत के बाद इंग्लैंड पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगा।
कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने पहली जीत की चुनौती
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत अभी तक एक भी टी-20 इंटरनेशनल नहीं जीत पाया है। फिर भी उन्होंने इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की है। सीरीज में दो अर्धशतक लगाए। पिछले मैच में 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए।
रोज बाउल में भारत का रिकॉर्ड मजबूत
भारत ने रोज बाउल स्टेडियम में अब तक सिर्फ एक टी-20 इंटरनेशनल खेला है और उसमें जीत दर्ज की थी। 7 जुलाई 2022 को खेले गए मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने 51 रन बनाने के साथ 4 विकेट भी लिए थे। भारत ने वह मैच 50 रन से जीता था। इसी मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब तक तीन टी-20 इंटरनेशनल में 42 रन ही बना सके हैं।
उनके स्कोर:
14 रन
13 रन
15 रन
टीम को आखिरी मुकाबले में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 34 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं।
भारत की जीत: 18
इंग्लैंड की जीत: 15
इंग्लैंड में कुल मैच: 13
इंग्लैंड की जीत: 8
भारत की जीत: 4
भारत के टॉप परफॉर्मर
ईशान किशन इस साल भारतीय बल्लेबाजों में सबसे सफल रहे हैं।
19 मैच
611 रन
स्ट्राइक रेट 185.15
1 शतक
4 अर्धशतक
भारतीय तेज गेंदबाजों ने 2026 में 18 मैचों में 25 विकेट लिए हैं। नई गेंद से सफलता मिली है, लेकिन रन भी ज्यादा खर्च हुए हैं।
इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
जोस बटलर पिछले 18 टी-20 इंटरनेशनल पारियों में एक बार भी 40 रन का आंकड़ा नहीं छू सके हैं। इस दौरान उनका औसत 15.16 रहा है। दूसरी ओर फिल सॉल्ट शानदार फॉर्म में हैं। कप्तान हैरी ब्रूक लगातार रन बना रहे हैं। जैकब बेथेल ने 15 मैचों में 425 रन बनाए हैं, स्ट्राइक रेट 175.61 रहा है। आदिल राशिद ने 15 मैचों में 22 विकेट लिए हैं और उनका इकोनॉमी रेट 7.98 है।
पिच रिपोर्ट
रोज बाउल की पिच बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में नई गेंद से स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिलता है। गेंद पुरानी होने पर बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
पहली पारी का औसत स्कोर: 166 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 138 रन
मैदान का सर्वोच्च टी-20 स्कोर: 248/6 (इंग्लैंड)
संभावित प्लेइंग-11
भारत
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन/संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/रवि बिश्नोई।
इंग्लैंड
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

