मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
Sports

IND vs NZ 4th T20: वाइजैग में आज चौथा टी-20, सीरीज जीत के बाद भी भारत की नजर क्लीन स्वीप पर

28 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
IND vs NZ 4th T20: वाइजैग में आज चौथा टी-20, सीरीज जीत के बाद भी भारत की नजर क्लीन स्वीप पर

IND vs NZ 4th T20: वाइजैग में आज चौथा टी-20, सीरीज जीत के बाद भी भारत की नजर क्लीन स्वीप पर

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

क्रिकेट फैंस के लिए आज की शाम खास होने वाली है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। सीरीज पहले ही भारत की झोली में जा चुकी है, लेकिन वाइजैग की पिच, संभावित बदलाव और कुछ बड़े नामों की वापसी इस मैच को दिलचस्प बना रही है। दर्शकों को एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है।


कहां और कब होगा मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला विशाखापट्टनम के में खेला जाएगा।

टॉस: शाम 6:30 बजे

मैच शुरू: शाम 7:00 बजे


सीरीज में भारत का दबदबा

तीसरे टी-20 में 8 विकेट की शानदार जीत के साथ ने पांच मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है। फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 3-0 से आगे है। वाइजैग में भी भारत का रिकॉर्ड मजबूत रहा है। यहां खेले गए 4 टी-20 मुकाबलों में भारत ने 3 जीते हैं, जबकि एकमात्र हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी।


टीम इंडिया में बदलाव संभव

इस मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। उनके वर्कलोड और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए अर्शदीप सिंह की वापसी संभव मानी जा रही है। अर्शदीप को पिछले मैच में रेस्ट दिया गया था।


टी-20 आंकड़ों में भारत आगे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 28 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमे से भारत ने 15 मैच जीते

न्यूजीलैंड को 10 में जीत मिली है, 3 मुकाबले टाई रहे। भारतीय सरजमीं पर खेले गए 14 टी-20 में भारत ने 10 मुकाबले जीते हैं। खास बात यह है कि न्यूजीलैंड आज तक भारत में एक भी टी-20 सीरीज नहीं जीत पाया है।


सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में

भारतीय कप्तान इस सीरीज में शानदार लय में हैं।

दूसरे टी-20 में 82 रन

तीसरे टी-20 में नाबाद 57 रन

वे फिलहाल सीरीज के टॉप स्कोरर हैं। उनके अलावा अभिषेक शर्मा और ईशान किशन भी फिफ्टी जड़ चुके हैं। गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या सबसे असरदार रहे हैं।


न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स और डफी उम्मीद

न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने अब तक सबसे ज्यादा 145 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज जैकब डफी 3 विकेट लेकर टीम के टॉप बॉलर हैं।


पिच रिपोर्ट: रन बरसने के आसार

विशाखापट्टनम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है।

अच्छी बाउंस और तेज आउटफील्ड

मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर्स को मदद

ओस के कारण चेज करना आसान

इस मैदान पर अब तक खेले गए 4 टी-20 में से 3 मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां का सर्वोच्च स्कोर 209 रन है, जो भारत ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।


मौसम अपडेट

मैच के दिन विशाखापट्टनम का तापमान 19 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। राहत की बात यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है।


संभावित प्लेइंग-11

भारत:

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह/अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती


न्यूजीलैंड:

डेवोन कॉन्वे/फिन ऐलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन/जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमिसन, जैकब डफी, ईश सोढी, मैट हैनरी

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें