शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
IND Vs SCO : ताश के पत्तों की तरह ढह गई स्कॉटलैंड की टीम, भारत का अफगानिस्तान से बेहतर हुआ रनरेट, सेमी की उम्मीदें बरकरार
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भारत ने स्कॉटलैंड को हराया

भारत ने स्कॉटलैंड को हराया

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

 दुबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। T20 World Cup के अपने चौथे मैच में भारत ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। एकतरफा मैच में भारत ने स्कॉटलैंड को 8 विकिटों से करारी शिकस्त दी है। टॉस जीत कर भारत ने स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की पूरी टीम  17.4 ओवरों में 85 रन बना कर ऑल आउट हो गई। जवाब में भारत ने लक्ष्य को मात्र 6.3 ओवरों में 2 विकेट गंवा कर हासिल कर लिया।


ताश के पत्तो की तह बिखर गई स्कॉटलैंड
पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह भारतीय गेंदबाजों के सामने बिखर गई। भारत को पहली सफलता 3 ओवर में जसप्रीत बुमराह ने दिलाई। 17.4 आते-आते पूरी स्कॉटलैंड की टीम 85 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से सबसे अधिक रविन्द्र जडेजा और शमी ने 3-3 विकेट लिए। 

रोहित-राहुल की तूफानी पारी
86 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। राहुल और रोहित ने 30 गेंदों में 70 रन जोड़ दिए। रोहित शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली, वहीं राहुल ने मात्र 19 गेंदों में 50 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी जीत रही। भारत ने यह मुकाबला 81 गेंद शेष रहते ही जीत लिया। 3 विकेट लेने वाले रविन्द्र जडेजा मैन ऑफ द मैच रहे। 

दोनों टीमें इस प्रकार थी
दोनों टीमें-

IND- केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

SCO- जॉर्ज मुनसे, काइल कोएत्जर (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), रिची बेरिंगटन, कैलम मैक्लॉयड, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, शुफयान शरीफ, एलेस्डेयर इवांस, ब्रैडली व्हील।

सेमीफाइनल का गणित
भारत को अफगानिस्तान से बेहतर रनरेट करने के लिए इस मुकाबले को 7.1 ओवर के अंदर जितना था, और भारत मुकाबला 6.3 ओवर में ही जीत गया। भारत को अब नामीबिया के खिलाफ अपने अंतिम मैच में जीत हासिल करनी है। जिसके बाद उसके 6 अंक हो जाएंगे। वहीं उसे यह भी दुआ करनी होगी कि अफगानिस्तान की टीम न्यूज़ीलैंड को मैच हरा दे। अगर ऐसा होता है तो बहरत सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें