
दुबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। ICC T20 World Cup 2021 में भारत टीम (Team India) का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है। सुपर 12 के लगातार दूसरे मुुुकाबले में भारत की हार हुई है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) आज खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा कर सेमीफाइनल (Semifinals) में पहुंचने की उम्मीदों को मुश्किलों को डाल दिया है। इस हार के साथ भारत का वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 साल का सूखा बरकरार है। बीते 18 सलों में भारत आज तक न्यूज़ीलैंड को वर्ल्डकप में नहीं हरा पाया है।
बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन
टॉस जीत कर न्यूज़ीलैंड ने भारत को पहले बल्लेबाज करने का न्यौता दिया। भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 खोकर मात्र 110 रन ही बनाए। ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा ने 19 गेंदों पर 26 रनों की अविजित पारी खेली। वहीं न्यूज़ीलैंड की ओर से ट्रेंड बोल्ट ने 3 विकेट चटकाए। 111 रनों का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम ने 14.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान लक्ष्य हासिल कर लिया।
मिचेल और विलियम्सन की 72 रनों की साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की शुरुआत खराब रही जसप्रीत बुमराह ने चौथे ओवर में सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को 20 रन पर पवेलियन लौटा दिया। जिसके बाद डैरेल मिचेल और कप्तान केन विलियम्सन ने भारत को मैच में वापसी करने का कोई भी मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 54 गेंदों पर ताबड़तोड़ 72 रनों की साझेदारी की। 49 रनों के निजी स्कोर पर मिचेल को आउट कर एक बार फिर से बुमरा ने भारत की झोली में विकेट डाला लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और भारत के हाथ से मैच निकल चुका था।
इस तरह भारत पहुंच सकता है सेमी में
अगर भारत को सेमीफाइनल में प्रवेश करना है तो उसको अब अपने बचे हुए सभी मैच बड़े अंतरों से जितने होंगे। भारत अगर अपने बचे हुए सभी मैच जीत लेता है तो उसके 6 अंक हो जाएंगे। अफगानिस्तान यदि उलटफेर करते हुए न्यूज़ीलैंड को हरा देती और भारत अफगानिस्तान को हर देता है तो भारत सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकता है। लेकिन इससे पहले उसे स्कॉटलैंड और नामीबिया को बड़े अंतर से हरा कर न्यूज़ीलैंड और अफगानिस्तान से अपना नेट रनरेट ज्यादा करना होगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

