
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगा। मुकाबला शाम 4:30 बजे शुरू होगा, जहां भारतीय टीम नए अभियान की शुरुआत जीत के साथ करने की कोशिश करेगी।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक टी20 में जीत दर्ज नहीं कर सकी है। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर टीम ने 7 मुकाबलों में 6 गंवाए, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला।
हरारे में वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी निगाहें
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और 3 मैचों में 42 रन ही बना पाए। इसके बावजूद हरारे का मैदान उनके लिए यादगार रहा है। अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में उन्होंने इसी मैदान पर 80 गेंदों में 175 रन की शानदार पारी खेली थी।
टी20 रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 11 मैच जीते हैं।
जिम्बाब्वे को 3 जीत मिली हैं। जुलाई 2024 में हरारे में जिम्बाब्वे ने भारत को 3 रन से हराया था। दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत इसी साल टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी, जिसमें भारत ने चेन्नई में 72 रन से जीत दर्ज की थी।
भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी
इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन ईशान किशन ने बनाए हैं।
20 मैच
667 रन
182.73 स्ट्राइक रेट
सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन
बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में शिवम दुबे ने इस साल 13 विकेट हासिल किए हैं, जबकि युवा तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी प्रिंस यादव संभालेंगे।
जिम्बाब्वे की ताकत उसकी तेज गेंदबाजी
मेजबान टीम के पेस अटैक में ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा और ब्रैड इवांस शामिल हैं।
मुजरबानी ने इस साल:
9 मैच
17 विकेट
7.17 इकोनॉमी
वहीं, बल्लेबाजी में ब्रायन बेनेट टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं।
9 मैच
394 रन
135.86 स्ट्राइक रेट
सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 97 रन
पिच रिपोर्ट और मौसम
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है और तापमान करीब 25°C रहने की उम्मीद है।
संभावित प्लेइंग-11
भारत
अभिषेक शर्मा
वैभव सूर्यवंशी
ईशान किशन (विकेटकीपर)
श्रेयस अय्यर (कप्तान)
तिलक वर्मा
शिवम दुबे
रिंकू सिंह
हर्ष दुबे / रवि बिश्नोई
अशोक शर्मा / मयंक यादव
यश ठाकुर
प्रिंस यादव
जिम्बाब्वे
ब्रायन बेनेट
वेस्ली मधेवेरे
तादिवानाशे मारुमानी / तफद्जवा त्सिगा (विकेटकीपर)
डिओन मायर्स
सिकंदर रजा (कप्तान)
रयान बर्ल
मिल्टन शुम्बा
ब्रैड इवांस
न्यूमैन न्यामहुरी
रिचर्ड नगारवा
ब्लेसिंग मुजरबानी
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

