
नई दिल्ली। IPL 2026 प्लेऑफ का इंतजार खत्म हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने प्लेऑफ मुकाबलों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला यानी फाइनल 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
26 मई से शुरू होंगे प्लेऑफ मुकाबले
IPL 2026 के प्लेऑफ की शुरुआत 26 मई से होगी। पहला मुकाबला क्वालीफायर-1 होगा, जिसमें पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें भिड़ेंगी। यह मैच HPCA स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। यहीं से शुरू होगा ट्रॉफी की जंग का सबसे रोमांचक दौर।
चंडीगढ़ को मिले दो बड़े मुकाबले
क्वालीफायर-1 के बाद टूर्नामेंट चंडीगढ़ शिफ्ट होगा। न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को क्वालीफायर-2 मुकाबला खेला जाएगा। यानी फाइनल में पहुंचने की आखिरी लड़ाई चंडीगढ़ में तय होगी।
लगातार दूसरे साल अहमदाबाद में फाइनल
IPL 2026 का ग्रैंड फिनाले एक बार फिर अहमदाबाद में होगा। लगातार दूसरे साल नरेंद्र मोदी स्टेडियम को फाइनल की मेजबानी मिली है। पिछले सीजन का फाइनल भी यहीं खेला गया था। उस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
अब तक 48 मैच पूरे
IPL 2026 में अब तक 48 मुकाबले खेले जा चुके हैं। प्लेऑफ मुकाबले लीग स्टेज के 70 मैच पूरे होने के बाद शुरू होंगे। यानी आने वाले दिनों में पॉइंट्स टेबल की जंग और ज्यादा रोमांचक होने वाली है—क्योंकि हर मैच अब प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

