गुरुवार, 28 मई 2026
Logo
Sports

ISSF वर्ल्ड कप: 50 में से 43 सटीक निशाने लगाकर ईशा सिंह ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक, महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में किया कमाल

28 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ISSF वर्ल्ड कप: 50 में से 43 सटीक निशाने लगाकर ईशा सिंह ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक, महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में किया कमाल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। म्यूनिख में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप में भारत की प्रतिभाशाली युवा निशानेबाज ईशा सिंह ने नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने 50 में से 43 सटीक निशाने लगाए । 


फाइनल में 21 वर्षीय निशानेबाज ईशा सिंह के सामने थीं मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन यांग जी-इन। आत्मविश्वास से भरी ईशा ने एक के बाद एक 43 सटीक निशाने लगाकर अपना केवल स्वर्ण पदक प्राप्त किया बल्कि विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित किया। प्रत्येक राउंड के साथ उन्होंने अपना आत्मविश्वास बनाए रखा। इसकी बदौलत अब उनके नाम सीनियर और जूनियर दोनों कैटेगरी में विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 


ईशा सिंह ने अपने इस प्रदर्शन की बदौलत सीधे ISSF वर्ल्ड कप फाइनल के लिए भी क्वालिफाई लिया है। जो इसी वर्ष रोम में खेला जाएगा। 


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी बधाई 

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली ईशा सिंह को बधाई दी है। X पर किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा है कि 43 अंकों के शानदार प्रदर्शन के साथ नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करना उनकी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। ईशा सिंह को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें