
रायपुर। 19 से 22 जनवरी, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शालेय सॉफ्ट टेनिस क्रीड़ा प्रतियोगिता में अंडर 14 केटेगरी में मध्य प्रदेश की टीम रनर अप रही। मध्य प्रदेश की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर ट्रॉफी अर्जित की। वहीं व्यक्तिगत स्पर्धा में भोपाल के आराध्य मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन किया और सिल्वर मैडल अपने नाम किया।
आराध्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर 14 केटेगरी में मध्य प्रदेश के तरफ से नंबर एक खिलाड़ी के रूप में चयनित हुए थे। आराध्य ने अपने सभी मैचों में श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया। पहले व्यक्तिगत मुकाबले में आराध्य ने आंध्रप्रदेश के खिलाड़ी को 2-0 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में छत्तीसगढ़ के खिलाडी को भी 2-0 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में दिल्ली के खिलाडी को 2-0 से हराया और सेमीफाइनल महाराष्ट्र के खिलाडी को 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में भी सीबीएसई तमिलनाडु के खिलाडी से कड़ा संघर्ष किया लेकिन गोल्ड मैडल से चूक गए और सिल्वर मैडल प्राप्त किया।
आराध्य ने टीम और व्यक्तिगत दोनों केटेगरी में राष्ट्रीय स्तर सिल्वर मैडल हासिल कर, प्रदेश एवं जिले का परचम फहराया। आराध्य ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता- पिता एवं कोच प्रथम बाथम को दिया। आराध्य की जीत पर मध्य प्रदेश सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के सचिव विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते, सीनियर प्लेयर्स आदित्य दुबे, अभिषेक परिहार, बाल भवन स्कूल श्यामला हिल्स के प्रबंधन एवं टीचर्स ने बधाई दी एवं हर्ष व्यक्त किया और उज्जवल भविष्य की कामना की है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

