राजधानी के ईटखेड़ी के परेवाखेड़ा गांव में मंगलवार शाम सात बजे भोपाल गैस त्रासदी का आलम एक बार फिर से याद आ गया। यहां पिछले डेढ़ साल से बंद आईस फैक्ट्री में से अमोनिया गैस का अचानक रिसाव शुरू हो गया। इससे आसपास के क्षेत्र के रहवासियों की आंखों में जलन महसूस होना शुरू हो गई। जलन और खांंसी जब ज्यादा लोगों तक पहुंची तो तत्काल नगर निगम के कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी गई। कंट्रोल रूम से यह सूचना सभी अधिकारियों तक पहुंची।
इस बीच फायर अधिकारी ने एक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचाई। यहां पानी का छिड़काव किया गया। वहीं लोगों को पानी से आंख धुलने के लिए कहा गया। इधर, जानकारी मिलने के बाद मौके पर कलेक्टर अविनाश लवानिया और एसडीएम हुजूर आकाश श्रीवास्तव भी पहुंच गए। प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि बंद पड़ी इस फैक्ट्री में एक वाल्व खुल गया था। जिसके चलते गैस का रिसाव हुआ। फायर फाईटर्स की मदद से इस वाल्व को तत्काल बंद करवाया गया। इधर, कलेक्टर ने चार पटवारियों की ड्यूटी रात के समय निगरानी के लिए यहां लगा दी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

