बुधवार, 18 नवंबर 2026
Logo
Sports

आईपीएल से महेंद्र सिंह धोनी का संन्यास, सीएसके में मेंटर की भूमिका निभाएंगे

17 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
आईपीएल से महेंद्र सिंह धोनी का संन्यास, सीएसके में मेंटर की भूमिका निभाएंगे
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास ले लिया है। अब वह सीएसके में मेंटर की भूमिका निभाएंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता। इनमें 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 के सीजन शामिल हैं।


महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के पहले सीजन 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने आईपीएल में 277 मुकाबले खेले और 5,439 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 38.30 और स्ट्राइक रेट 138.20 रहा। उनके नाम 24 अर्धशतक दर्ज हैं। आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर 84 रन रहा। इसके अलावा उन्होंने 375 चौके और 264 छक्के लगाए।


विकेटकीपर के रूप में भी धोनी का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने आईपीएल में 158 कैच और 47 स्टंपिंग की हैं। धोनी की कप्तानी की सबसे बड़ी खासियत दबाव में शांत रहकर फैसले लेना रही है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल खिताब दिलाए और टीम को लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल करने में अहम भूमिका निभाई।


महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करियर सिर्फ रनों और ट्रॉफियों तक सीमित नहीं रहा। उनकी कप्तानी, विकेटकीपिंग और मैच फिनिश करने की क्षमता ने उन्हें करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों का पसंदीदा बनाया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें