सोमवार, 14 सितंबर 2026
Logo
Sports

पंजाब को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पंजाब को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स

पंजाब को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। राजस्थान रॉयल्स बल्लेबाजी की अपनी कमियों को दूर करके पंजाब के उसके खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले आईपीएल मैच में जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। 


रॉयल्स की टीम एक समय शीर्ष स्थान के लिए गुजरात टाइटंस को कड़ी टक्कर दे रही थी, लेकिन हाल में उसका प्रदर्शन गड़बड़ा गया वो कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस से हार झेलने के बाद अब पंजाब का सामना करेगी। दूसरी तरफ पंजाब अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही गुजरात पर 8 विकेट की जीत से उत्साह से भारी है। मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली टीम प्लेऑफ की अपनी उम्मीदें बनाए रखने के लिए अपना विजय अभियान जारी रखना चाहेगी।


राजस्थान अभी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और इसका मुख्य श्रेय जोश बटलर को जाता है, जिन्होंने अब तक वर्तमान टूर्नामेंट में सर्वाधिक 588 रन बनाए हैं। मुंबई के खिलाफ अकेले उन्होंने ही जिम्मा संभाला था, जबकि कोलकाता के खिलाफ वो नाकाम रहे। राजस्थान ये दोनों मैच हार गया था। शीर्ष क्रम के दो अन्य बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और कप्तान संजू सैमसंग टुकड़ों में ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं। इन दोनों को अधिक जिम्मेदारी लेने की जरूरत है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें