N
डेस्क रिपोर्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, न्यूज़ वर्ल्ड। आगामी 24 नवंबर से उड़ीसा के बटेश्वर में जूनियर विश्व कप हॉकी चैंपियनशिप (Junior Rocket World Cup) शुरू होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में विश्व की चुनिंदा 16 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत 2016 में हुई जूनियर विश्वकप हॉकी चैंपियनशिप का विजेता और 2018 में अर्जेंटीना में हुए युवा ओलंपिक का उप विजेता भी है।
प्रतियोगिता के पहले दिन ही भारत अपने पहला मैच फ्रांस के खिलाफ खेलेगा और दूसरे ही दिन कनाडा से भिड़ेगा। ग्रुप चरण का अपना आखरी मुकाबला भारत 27 नवंबर को पोलैंड के खिलाफ खेलेगा। नॉकआउट मुकाबले 1 से 5 दिसंबर के बीच होंगे।
यह टीमें खेलेगी टूर्नामेंट में
भारत के अलावा टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही अन्य टीमें अर्जेन्टीना, जर्मनी, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, बेल्जियम, नीदरलैंड, मिस्र, पाकिस्तान, कोरिया, मलेशिया, पोलैंड, फ्रांस, चिली, स्पेन और अमेरिका हैं।
टीम की कमान विवेक सागर को
हॉकी इंडिया ने टीम की कमान टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympic 2020) में कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद (Vivek Sagar Prasad) को सौंपी है, वहीं डिफेंडर संजय को उप कप्तान बनाया गया है।
उत्साहित हूं लेकिन दबाव नहीं है : विवेक सागर
टीम के कप्तान विवेक सागर ने न्यूज़ वर्ल्ड से बात करते हुए बताया कि - उनके हौसले बुलंद हैं, और वे विश्व चैंपियनशिप के दौरान मैदान पर टीम को एक जुट कर देश के लिए स्वर्ण पदक जीत कर एक ओर जहां खिताब की रक्षा करेंगे वहीं युवा ओलंपिक में मिले रजत पदक का भी रंग बदलने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं चैम्पियनशिप के लिए उत्साहित हूं लेकिन कोई इसका दवाब नहीं है।
वर्ल्ड कप में यह होगा भारतीय खेमा
विवेक सागर प्रसाद (कप्तान), संजय, शारदानंद तिवारी, प्रशांत चौहान, सुदीप चिरमाको, राहुल कुमार राजभर, मनिंदर सिंह, पवन, विष्णुकांत सिंह, अंकित पाल, उत्तम सिंह, सुनील जोजो, मंजीत , रबीचंद्र सिंह मोइरंगथेम, अभिषेक लाकड़ा, यशदीप सिवाच, गुरमुख सिंह और अरिजीत सिंह हुंदल।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

