शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाक मैच पर नया ट्विस्ट, PCB ले सकता है यू-टर्न! श्रीलंका का अल्टीमेटम बना वजह
07 फ़र, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाक मैच पर नया ट्विस्ट, PCB ले सकता है यू-टर्न! श्रीलंका का अल्टीमेटम बना वजह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाक मैच पर नया ट्विस्ट, PCB ले सकता है यू-टर्न! श्रीलंका का अल्टीमेटम बना वजह

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शोर शुरू होते ही भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर सियासी और क्रिकेटी ड्रामा तेज हो गया है। अब इस पूरे मामले में एक बड़ा मोड़ आता नजर आ रहा है। लंबे समय से भारत के खिलाफ न खेलने की जिद पर अड़ा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब अपने फैसले पर दोबारा सोच सकता है। वजह है श्रीलंका की सख्त चेतावनी, जिसने पाकिस्तान को नया अल्टीमेटम थमा दिया है।


भारत-पाक मैच विवाद में बदलेगा पाकिस्तान का रुख?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान की ओर से जारी असमंजस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर अपनी सरकार से सलाह ले सकता है। श्रीलंका की तरफ से भेजे गए नए पत्र ने PCB की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।


भारत के खिलाफ खेलने से किया था इनकार

कुछ समय पहले पाकिस्तान सरकार ने साफ कर दिया था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा तो लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेलेगी। यह वही हाई-वोल्टेज मुकाबला है, जिस पर आईसीसी और ब्रॉडकास्टर्स की सबसे ज्यादा कमाई निर्भर करती है।


मैच रद्द हुआ तो श्रीलंका को होगा बड़ा नुकसान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से कर रहे हैं। भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में प्रस्तावित है। अगर यह मैच नहीं होता है, तो श्रीलंका को आर्थिक झटका लग सकता है। इसी डर के चलते श्रीलंका लगातार पाकिस्तान से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील कर रहा है।


श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का PCB को ई-मेल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी को ई-मेल भेजा है। इस मेल में साफ तौर पर कहा गया है कि मौजूदा हालात में श्रीलंका को पाकिस्तान के सहयोग की जरूरत है। भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने की स्थिति में मेजबान देश को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें