शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
2024 के 1st एमपी रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट में आराध्य मिश्रा ने फहराया जीत का परचम
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
2024 के 1st एमपी रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट में आराध्य मिश्रा ने फहराया जीत का परचम

2024 के 1st एमपी रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट में आराध्य मिश्रा ने फहराया जीत का परचम

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

ग्वालियर। 1 से 6 अप्रैल 2024 तक ग्वालियर चम्बल टेनिस एसोसिएशन द्वारा स्वर्गीय श्री इठ्ठलदास गड़पाले मैमोरियल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में भोपाल के आराध्य मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर १4 बॉयज केटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आराध्य मिश्रा पिछले साल की रैंकिंग में अंडर 12 और 14 दोनों केटेगरी में प्रथम पायदान पर रहे थे। इस साल का आगाज़ भी आराध्य ने अपने शानदार खेल के साथ किया।  


पिछले साल का विनर होने के कारण आराध्य मिश्रा खिलाडियों  की श्रेष्ठता सूची में पहले स्थान पर थे और उन्हें पहला मैच बाई मिला। दूसरे मैच में आराध्य ने ग्वालियर के खिलाडी को 8-0 से शिकस्त दी और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया । क्वार्टर फाइनल में आराध्य ने दोनों सेट्स में 6 -0, 6 -0 के साथ इंदौर के खिलाडी को हराया। सेमीफाइनल भी आराध्य ने ग्वालियर के खिलाडी के साथ  6 -0 , 6 -0 से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया । फाइनल मुकाबले में आराध्य ने इंदौर के खिलाडी के  साथ 6 -1, 6 -2 से जीत दर्ज कर इस साल की पहली रैंकिंग अपने नाम की।


आराध्य मिश्रा भोपाल श्यामला हिल्स स्थित बाल भवन स्कूल में कक्षा सातवीं के छात्र हैं और क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान,श्यामला हिल्स टेनिस कोर्ट पर नियमित अभ्यास करते हैं । उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता  और अपने टीचर श्री विनोद अहिरवार और प्रथम बाथम को दिया है। उनकी जीत पर सभी टीचर्स और विद्यालय प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त किया और बधाई प्रेषित की साथ ही साथ सभी ने आगे भी उनके उज्जवल भविष्य और शानदार खेल प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें