
भोपाल। अंडर 14 वर्ग में प्रदेश के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी ने एक बार फिर शहर और प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने नेशनल रैंकिंग ऑल इंडिया टैलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के सिंगल्स और डबल्स दोनों वर्गों में किताबी जी दर्ज की है।
शहर के ऐस टेनिस स्कूल में 31 मार्च से 4 अप्रैल तक टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। आराध्या मिश्रा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में उन्होंने इंदौर के अद्विक गुरु को सीधे दो सेटों में 6-0, 6-1 से करारी शिकस्त दी। वहीं, डबल्स मुकाबले में उन्होंने भोपाल के नैतिक जैन के साथ जोड़ी बनाते हुए 6-1, 6-2 से एकतरफा जीत हासिल की।
आराध्य की इस शानदार उपलब्धि पर भोपाल के उनके साथी खिलाड़ी जन्मेजय सक्सेना, नैतिक जैन, पृथ्वी सिंह चौहान, राजवीर राय और दिशान पाल ने उन्हें बधाई दी और आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए शुभकामनाएं दीं।
किसी भी मैच में विपक्षी को खुद पर हावी नहीं होने दिया
इस टूर्नामेंट में आराध्य ने सभी मुकाबले एकतरफा जीते। एक भी मैच में विपक्षी खिलाड़ी को खुद पर हावी नहीं होने दिया। साथ ही किसी भी सिंगल्स मैच में विपक्षी खिलाड़ी को 1 से ज़्यादा पॉइंट नहीं लेने दिया। उनके सारे सिंगल्स मुकाबले 6-0 या 6-1 से समाप्त हुए, जो उनके दबदबे और उत्कृष्ट फिटनेस का प्रमाण है।
लगातार चौथी बड़ी खिताबी जीत
यह आराध्य की लगातार चौथी बड़ी जीत है। इससे पहले वे फरीदाबाद में आयोजित दो अंडर-14 चैंपियंस सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में भी खिताब जीत चुके हैं। आराध्य की यह जीत न केवल उनके करियर के लिए एक मील का पत्थर है, बल्कि भोपाल और मध्यप्रदेश के टेनिस जगत के लिए भी गर्व का विषय है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

