
इंदौर। टेनिस क्लब में 25 से 30 दिसंबर तक चौथी मध्य प्रदेश स्टेट रैंकिंग लॉन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया तथा 31 दिसंबर को पुरष्कार वितरण एवं पूरे साल भर की परफॉरमेंस के आधार पर 2023 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की घोषणा की गयी । जूनियर वर्ग अंडर 12 एवं अंडर 14 में भोपाल के आराध्य मिश्रा ने पहली रैंक हासिल की और उन्हें दोनों केटेगरी में कुल अर्जित पॉइंट्स के आधार पर मध्य प्रदेश नंबर 1 खिलाडी घोषित किया गया।
साल 2023 की शुरुआत में बालाघाट में आयोजित पहली रैंकिंग टूर्नामेंट से जीत का जो सिलसिला आराध्य मिश्रा ने स्टार्ट किया उसे साल के अंत में इंदौर रैंकिंग टूर्नामेंट तक कायम रखा और अपने स्कोर को तालिका में टॉप पर पहुँचा दिया। आराध्य मिश्रा भोपाल श्यामला हिल्स स्थित बाल भवन स्कूल में कक्षा सातवीं के छात्र हैं और रीजनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन, एन.सी.ई. आर.टी श्यामला हिल्स के टेनिस कोर्ट पर रेगुलर प्रैक्टिस करते हैं । उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता, अपने टीचर विनोद अहिरवार और प्रथम बाथम को दिया। उनकी जीत पर उनके सभी टीचर्स और विद्यालय प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त किया और बधाई प्रेषित की एवं आगामी वर्ष में भी इसी तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद की है ।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

