शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
नए नियमों के साथ 10 साल बाद 10 टीमों के साथ आज से शुरू होगा IPL-2022 का रोमांच
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
नए नियमों के साथ 10 साल बाद 10 टीमों के साथ आज से शुरू होगा IPL-2022 का रोमांच

नए नियमों के साथ 10 साल बाद 10 टीमों के साथ आज से शुरू होगा IPL-2022 का रोमांच

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारतीय क्रिकेट को नहीं पहचान दिलाने वाला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 10 टीमों के साथ स्वदेश में आज से अपना रंग बिखेरने के लिए तैयार है। पहला मैच आज शनिवार को यहां मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पिछले साल के उपविजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। ये 2011 के बाद यह पहला अवसर होगा जब विश्व क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित T20 ट्रॉफी के लिए 10 टीम आपस में भिड़ेगी। 


इस बार लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस के रूप में दो नई टीम आईपीएल में पर्दापण करेगी। देश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों को 2019 के बाद पहली बार स्टेडियम में जाकर मैच का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। IPL के सभी मैच भारत में खेले जाएंगे। स्टेडियम की क्षमता के 25% दर्शक इसे स्टेडियम में जाकर देख पाएंगे। दो नई टीमों के जुड़ने से कुल मैचों की संख्या 60 से बढ़कर 74 हो गई है, जिससे यह टूर्नामेंट 2 महीने से भी अधिक समय तक चलेगा। सभी टीम हालांकि लीग चरण में 14 मैच ही खेलेंगे।

इस बार नया फॉर्मेट
इस बार 10 टीम में दिखाई देंगी। 10 टीमों को लीग राउंड के लिए पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है। आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग की टीम अलग-अलग ग्रुप में है। सभी टीमें 14 मैच खेलेंगे इस तरह लीग राउंड में कुल 70 मैच आयोजित होंगे। अपने ग्रुप में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 22 मैच खेलेगी इसके बाद दूसरे ग्रुप की टीम 1 टीम के खिलाफ दो और 4 टीम के खिलाफ उन्हें एक मैच खेलने हैं।

70 मैच 58 दिनों में
लीग राउंड में 70 मैच खेले जाएंगे। 26 मार्च से 22 मई तक 58 दिनों में यह मैच होंगे। इसके बाद चार प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल मैच 29 मई को खेला जाएगा। प्लेऑफ का शेड्यूल अभी नहीं जारी किया गया है।

कुछ नए नियम
सभी टीमों को एक पारी में अब एक की जगह दो रिव्यू मिलेंगे। कैच आउट होने की स्थिति में नए बल्लेबाज को ही अगली गेंद का सामना करना होगा। अगर ओवर की आखिरी गेंद पर बल्लेबाज आउट होता है तो नया बल्लेबाज अगले की पहली गेंद पर स्ट्राइक नहीं लेगा। वह दूसरे छोर पर चला जाएगा।

दो शहरों में लिख के सभी मैच
कोरोनावायरस के खतरे से बचने के लिए इस बार ली राउंड के मैच दो शहरों के चार मैदान पर खेले जाएंगे। मुंबई के वानखेड़े, डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच होंगे। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भी मैच आयोजित होंगे। इस तरह खिलाड़ियों को एयरपोर्ट पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, वो बस से ही इन स्टेडियम के बीच यात्रा कर सकते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें