शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
IPL 2022 में विराट का निराशाजनक प्रदर्शन देखने के बाद सेलेक्टर्स करेंगे कोहली से बात, क्या मिलेगा क्रिकेट से ब्रेक
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
IPL 2022 में विराट का निराशाजनक प्रदर्शन देखने के बाद सेलेक्टर्स करेंगे कोहली से बात, क्या मिलेगा क्रिकेट से ब्रेक

IPL 2022 में विराट का निराशाजनक प्रदर्शन देखने के बाद सेलेक्टर्स करेंगे कोहली से बात, क्या मिलेगा क्रिकेट से ब्रेक

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। लम्बे समय से भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का खराब परफॉर्मेंस जारी है। वहीं आईपीएल 2022 में भी उनका निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। विराट का अब तक आईपीएल इतिहास का यह सबसे खराब सीजन रहा है। इस सीजन में वे तीन बार गोल्डन डक, यानी पहली गेंद पर ही आउट हो गए है। विराट कोहली के खराब फॉर्म के चलते उन्हें क्रिकेट से ब्रेक देने की मांग उठ रही है। 


बतादें की आईपीएल के ठीक बाद जून में भारत को दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच खेलना है। दोनों देशों के बीच 5 टी20 की सीरीज प्रस्तावित हुई है। आईपीएल के प्लेऑफ के दौरान इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन होगा। सामने आई जानकारी की माने तो इस सीरीज के लिए टीम इंडिया चुनने से पहले चेतेन शर्मा की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी भारतीय कप्तान विराट कोहली से बात की जाएगी। 


टीम इंडिया की सेलेक्शन कमेटी के एक सदस्य़ ने इनसाइ़डस्पोर्ट को जानकारी देते हुए बताया, “यह एक ऐसा दौर होता है, जिससे कभी न कभी हर खिलाड़ी गुजरता है। फिलहाल विराट भी अभी इसी दौर से गुजर रहे हैं। वह निश्चित रूप से इससे भी उबर जाएंगे। पर सेलेक्टर होने के नाते हमें सबसे पहले टीम के बारे में सोचना पढ़ता है। हम विराट से बातचीत करेंगे कि वे क्रिकेट से कुछ वक्त के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं या फिर खोई फॉर्म को फिर से हासिल करने की लड़ाई जारी रखते है। 




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें