शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
एशिया कप 2025: भारत से हार के बाद पाकिस्तान का नया बहाना! शिकायत लेकर फिर ICC के पास पहुंचा
23 सित, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
एशिया कप 2025: भारत से हार के बाद पाकिस्तान का नया बहाना! फखर जमान के कैच पर PCB ने ठोकी शिकायत

एशिया कप 2025: भारत से हार के बाद पाकिस्तान का नया बहाना! फखर जमान के कैच पर PCB ने ठोकी शिकायत

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम से लगातार दो करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम चौतरफा आलोचना का शिकार हो गई है। लेकिन अब खराब प्रदर्शन से ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नया मुद्दा उठा दिया है। PCB ने अपने बल्लेबाज फखर जमान के आउट को लेकर आईसीसी (ICC) में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।


PCB का आरोप – गलत आउट दिए गए फखर जमान

रिपोर्ट्स के मुताबिक PCB का मानना है कि टीवी अंपायर रुचिरा पल्लियागुरुगे ने फखर जमान को गलत तरीके से आउट करार दिया। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने भी मैच के बाद कहा, "मुझे लगा कि गेंद विकेटकीपर तक पहुंचने से पहले जमीन से टकराई थी। मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन जिस तरह फखर जमान खेल रहे थे, अगर वह पावरप्ले तक टिक जाते तो हम 190 रन तक पहुंच सकते थे।"


क्या था पूरा मामला?

➡️ एशिया कप सुपर-4 में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

➡️ पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने तेज शुरुआत की।

➡️ तीसरे ओवर में हार्दिक पंड्या की गेंद पर जमान ने 8 गेंद में 15 रन बनाकर कट शॉट खेला।

➡️ गेंद विकेटकीपर संजू सैमसन के ग्लव्स में गई।

➡️ एक एंगल में गेंद जमीन छूती नजर आई, जबकि दूसरे एंगल में कैच क्लीन दिखा।

➡️ आखिरकार टीवी अंपायर ने दूसरे एंगल को मानते हुए जमान को आउट करार दिया।


सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

जमान के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के फैंस ने अंपायरिंग पर सवाल उठाए, वहीं भारतीय फैंस ने इसे क्लीन कैच बताया। अब PCB की शिकायत से यह विवाद और गरमा गया है।


भारत के खिलाफ लगातार दूसरी हार

गौरतलब है कि इस मैच में पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ढेर हो गई और लगातार दूसरी शिकस्त झेलनी पड़ी। हार के बाद कप्तान आगा ने माना कि बल्लेबाजी और साझेदारी की कमी टीम की सबसे बड़ी कमजोरी रही।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें