शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
Asia Cup 2025 : टीम इंडिया की पाकिस्तान पर 7 विकेट से धमाकेदार जीत, भारतीय खिलाडियों ने नहीं मिलाया पाकिस्तानी खिलाडियों से हाथ
14 सित, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Asia Cup 2025 : टीम इंडिया की पाकिस्तान पर 7 विकेट से धमाकेदार जीत, भारतीय खिलाडियों ने नहीं मिलाया पाकिस्तानी खिलाडियों से हाथ

Asia Cup 2025 : टीम इंडिया की पाकिस्तान पर 7 विकेट से धमाकेदार जीत, भारतीय खिलाडियों ने नहीं मिलाया पाकिस्तानी खिलाडियों से हाथ

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप के छठे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन बनाए रखी। पाकिस्तान द्वारा दिए गए 128 रन के लक्ष्य को भारत ने महज 16वें ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।


हाथ न मिलाने की घटना पर चर्चा

मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। इससे पहले टॉस के दौरान भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। सोशल मीडिया पर यह घटना अब चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है।


पाक बल्लेबाजों को नहीं मिली राहत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम 9 विकेट पर 127 रन ही बना सकी। भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बनाया।

➡️ साहिबजादा फरहान ने 40 रन

➡️ शाहीन अफरीदी ने 33 रन बनाए।


भारतीय गेंदबाजों में कुलदीप यादव ने 3, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2, जबकि हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट झटके।


सूर्या और तिलक की साझेदारी

भारतीय पारी में ओपनर अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने 31-31 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन की शानदार पारी खेली। सूर्या और तिलक के बीच तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की अहम साझेदारी हुई। पाकिस्तान से सईम अयूब ने सभी तीन विकेट अपने नाम किए।


आगे का समीकरण

इस जीत के साथ भारत के सुपर-4 में पहुंचने के चांस और मजबूत हो गए हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान को अगले राउंड में पहुंचने के लिए UAE के खिलाफ आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें