
मुंबई। क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! एशिया कप 2025 टी-20 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है और इस बार कमान सौंपी गई है सूर्यकुमार यादव को। वहीं, सरप्राइज फैसले में शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। जसप्रीत बुमराह की लंबे इंतजार के बाद टी-20 टीम में धमाकेदार वापसी हुई है। चीफ सेलेक्टर अजित आगरकर ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे टीम का ऐलान किया।
टीम इंडिया का स्क्वॉड
विकेटकीपर : संजू सैमसन, जितेश शर्मा
बैटर्स : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह
ऑलराउंडर्स : हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे
बॉलर्स : जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह
टीम सिलेक्शन की 3 बड़ी बातें
1️⃣ गिल को उपकप्तान बनाया – IPL में 650 रन बनाने वाले गिल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई।
2️⃣ सिराज और वाशिंगटन बाहर – रिंकू, अभिषेक, तिलक और हर्षित को मौका मिला, लेकिन मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर टीम से बाहर रहे।
3️⃣ बुमराह की वापसी – टी-20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल के बाद बुमराह पहली बार टीम में लौटे।
भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकते हैं 3 मैच
पहला मैच – 14 सितंबर, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
दूसरा मैच – सुपर-4 राउंड में 21 सितंबर को भिड़ंत संभव
तीसरा मैच – अगर दोनों फाइनल में पहुंचे तो 28 सितंबर को तीसरी जंग
एशिया कप का इतिहास
भारत ने अब तक 8 बार खिताब जीता
श्रीलंका – 6 बार
पाकिस्तान – 2 बार
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

