शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
आज से Asia Cup 2025 का होगा आगाज : अफगानिस्तान की हॉन्गकॉन्ग भिड़ंत
09 सित, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आज से Asia Cup 2025 का होगा आगाज : अफगानिस्तान की हॉन्गकॉन्ग भिड़ंत

आज से Asia Cup 2025 का होगा आगाज : अफगानिस्तान की हॉन्गकॉन्ग भिड़ंत

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

अबू धाबी। क्रिकेट के महासंग्राम एशिया कप 2025 का आगाज आज से यूएई में हो रहा है। इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। पहले ही मुकाबले में राशिद खान की अफगानिस्तान और यासिम मुर्तजा की हॉन्गकॉन्ग टीम आमने-सामने होंगी। यह मैच अबू धाबी के शेख ज़ायद स्टेडियम में खेला जाएगा।


अफगानिस्तान का पलड़ा भारी, पर हॉन्गकॉन्ग को कम न समझें

कागज़ पर अफगानिस्तान की टीम बेहद मजबूत नजर आती है। राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान जैसे स्टार खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं। लेकिन हॉन्गकॉन्ग की टीम को नज़रअंदाज़ करना भारी पड़ सकता है। टीम ने अपने पिछले 10 टी20 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की है।


कैसे पहुंचे टूर्नामेंट में?

➡️ अफगानिस्तान: ICC रैंकिंग के आधार पर डायरेक्ट क्वालिफाई किया।

➡️ हॉन्गकॉन्ग: पिछले साल के क्वालिफायर में दमदार प्रदर्शन कर टूर्नामेंट में एंट्री बनाई।


एशिया कप 2025 के लिए टीमें

अफगानिस्तान

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।


हॉन्गकॉन्ग

यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएत्जी, अंशुमन रथ, कल्हण मार्क चल्लू, आयुष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, एहसान खान।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें