
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। एशिया कप का महाकुंभ 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। 6 टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। मगर क्रिकेट प्रेमियों की नजर भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर है। इन दोनों टीमों के बीच ये हाई वोल्टेज मुकाबला 28 अगस्त को खेला जाएगा। पिछली बार दोनों टीम वर्ल्ड T-20 2021 में आमने-सामने थीं, जहां पाकिस्तान ने भारत को 10 रनों से हराकर किसी भी वर्ल्ड कप में पहली बार भारत पर जीत हासिल की थी। भारत उस हार का बदला लेने के लिए व्याकुल होगा तो, वहीं पाकिस्तान भारत पर दबाव बनाना चाहेगा। इस महा मुकाबले में से पहले उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं…
विराट कोहली
भारत के पूर्व कप्तान ने एशिया कप के T20 फॉर्मेट में अब तक चार पारियों में 76.50 के शानदार औसत से 153 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 56 रन नाबाद है, वहीं इसके वनडे फॉर्मेट में 10 पारियों में विराट के बल्ले से 613 रन निकले हैं और उनका औसत 61.30 रहा है। विराट के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि एशिया कप में एक बार फिर विराट का पुराना रूप देखने को मिलेगा।
बाबर आजम
पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम इस साल हर फॉर्मेट में जमकर रन बना रहे हैं। उन्होंने 2022 में तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 15 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 1406 रन निकले हैं। ये किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए 2022 में सबसे ज्यादा रन है। बाबर के इस शानदार फॉर्म को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वह एशिया कप में भी अपने बल्ले से तहलका मचाने को बेताब होंगे। यदि एशिया कप की बात करें तो उन्होंने कुल 5 मैचों में 31 की औसत से तकरीबन 71 की स्ट्राइक रेट से 156 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है।
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट में टीम की अगुवाई करते दिखेंगे पिछली बार रोहित की कप्तानी में ही भारत ने सातवीं बार एशिया कप अपने नाम किया था स्टेट मैंने इस साल खेले 13 T20 मैच में 24.16 की औसत से 140 की स्ट्राइक रेट से 290 रन बनाए हैं इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 64 रहा है वहीं अगर इच्छा कब की बात करें तो रोहित शर्मा 27 मैच में की 26 पारियों में 42 की औसत और 90 के स्ट्राइक रेट से 883 रन बनाए हैं इस टूर्नामेंट में उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक जमाए हैं।
मोहम्मद रिजवान
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भारत के खिलाफ खतरनाक साबित हो सकते हैं रिजवान ने 2021 की वर्ल्ड T20 में भारत के खिलाफ 55 गेंदों में नाबाद 79 रन की पारी खेली थी। दुनिया के तीसरे नंबर के T20 बल्लेबाज रिजवान को हल्के में लेना भारत की भूल होगी। रिजवान के T20 आंकड़े भी खतरनाक है। उन्होंने 56 टी-20 मुकाबले में 1662 रन बनाए हैं। उस दौरान उनका औसत 50 का और स्ट्राइक रेट 128 का रहा है। इस साल रिजवान ने मात्र एक टी-20 मुकाबला खेला है, जिसमें उन्होंने 23 रन बनाए हैं।
सूर्यकुमार यादव
दुनिया के नंबर दो T20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस साल 12 टी20 मुकाबले खेले हैं और उनके बल्ले से 428 रन निकले हैं। इस दौरान उनका औसत तकरीबन 39 का रहा है। राहत की बात यह है कि सूर्य 189.38 स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ उनकी 117 रनों की पारी भी आई है, जो यह बताती है कि सूर्य अगर एक बार रंग में आ गए तो उन्हें रोकना नामुमकिन है। उम्मीद है कि सूर्या की ये फॉर्म बरकरार रहेगी और एशिया कप में भी रनों का सिलसिला जारी रहेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

