शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
आज से होगा एशिया कप का आगाज, 6 टीमें 15 दिन में खेलेंगे 13 मैच
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आज से होगा एशिया कप का आगाज, 6 टीमें 15 दिन में खेलेंगे 13 मैच

आज से होगा एशिया कप का आगाज, 6 टीमें 15 दिन में खेलेंगे 13 मैच

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। 4 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर एशिया कप का आयोजन किया जा रहा है। 27 अगस्त से क्रिकेट के इस महासंग्राम का आगाज होगा। पहला मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। फाइनल 11 सितंबर को होगा। एशिया कप 2022 में 6 टीमें हिस्सा ले रही है। टीमों को तीन-तीन के दो ग्रुप में बांटा गया है। पूरे टूर्नामेंट में 13 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और हांगकांग है, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम है। 


भारत ने जीती है सबसे ज्यादा ट्रॉफी

इस बार एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जा रहा है। लेकिन इसका होस्ट श्रीलंका बोर्ड होगा। पहले श्रीलंका में ही इसका आयोजन होना था, लेकिन श्रीलंका के राजनीतिक और आर्थिक हालात खराब होने के कारण इसे यूएई में शिफ्ट कर दिया गया है। एशिया कप की शुरूआत साल 1984 से हुई थी। पहली बार यह टूर्नामेंट यूएई में खेला गया था। टीम इंडिया पहली बार इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी थी। अब तक कुल 14 बार इसका आयोजन हो चुका है, जिसमें सबसे ज्यादा 7 बार भारत ने ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं श्रीलंका ने 5 बार यह ट्रॉफी जीती है। साल 2016 में सिर्फ एक बार T20 विश्व कप का आयोजन बांग्लादेश में किया गया था। T20 वर्ल्ड कप 2016 की तैयारी को देखते हुए एशिया कप को T20 फॉरमेट में खेला गया था। एशिया कप में टीम इंडिया ने फाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया था। इस साल भी T20 वर्ल्ड कप होना है। उसकी तैयारी के लिए एशिया कप का आयोजन किया जा रहा है।


कौन सी टीम जीत सकती है एशिया कप?

भारत पाकिस्तान की टीम इस मेगा टूर्नामेंट की सबसे बड़ी दावेदार है। 2018 में जब आखरी बार यह टूर्नामेंट खेला गया था तब टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। पाकिस्तान की टीम भी इस बार मजबूत लग रही है। टीम के पास बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी हैं। वहीं टीम इंडिया के पास विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी है, जो कभी भी किसी मैच का पासा पलट सकते हैं। एशिया कप में सबसे ज्यादा रन श्रीलंका के सनत जयसूर्या ने 25 मैच में 1220 रन बनाए हैं, वही मलिंगा ने 14 मैचों में 29 विकेट लिए हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें