N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। आज यानी 27 अगस्त से एशिया कप 2022 का आगाज होने जा रहा हैं। एशिया कप के पहले मुकाबले में श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने नजर आने वाली हैं। वहीं पिछले कुछ समय से दोनों ही देशों में राजनीतिक हालात बेहद खराब चल रहें हैं। अब ऐसे में दोनों टीम के खिलाड़ी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
बतादें कि, श्रीलंका की कप्तानी दसुन शनाका कर रहें है तो अफगानिस्तान की कप्तानी मोहम्मद नबी करते हुए नजर आएंगे। वहीं श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच अभी तक सिर्फ टी-20 मुकाबला साल 2016 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुआ था। जहां पर श्रीलंका की टीम ने जीत हासिल की थी। पर बीते कई सालों में अफगानिस्तान की टीम ने खुद को बेहतर करने के लिए बहुत मेहनत की है।
जानकारी के लिए बतादें कि, इस टूर्नामेंट में 15 दिन के अंदर 13 मैच होंगे। वहीं पहले दोनों ग्रुप में टीमें 2-2 मैच खेलेंगी। तो जो सबसे नीचे रहने वाली टीम होगी वे बाहर हो जाएगी। जिसके बाद सुपर चार के मुकाबले की शुरुआत होगी। जहां पर जिनका बेहतर प्रदर्शन होगा वो दो टीमें फाइनल में मुकाबला करते हुए नजर आएंगी।
बतादें कि, पहला मुकाबला शनिवार यानी 27 अगस्त को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच ग्रुप बी में होगा। वहीं अफगानिस्तान की बात करें तो इसमें अपने पिछले पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में से तीन में जीत हासिल की हैं। अब श्रीलंका की बात करें तो अपने पिछले पांच मैच में से चार में हार का सामना करना पड़ा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

