
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskस्पोर्ट्स डेस्क, न्यूज़ वर्ल्ड। एशेज टेस्ट सीरिज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हरा कर दिया है। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है। इसका नुकसान भारत को हुआ है। भारत अब चौथे स्थान पर खिसक गया है और पाकिस्तान दूसरे से तीसरे पर। वहीं श्रीलंका पहले नंबर पर बना हुआ है। उधर इस हार के चलते गाबा इंग्लैंड 7वें स्थान पर खिसक गया है।
24 अंक के साथ श्रीलंका टॉप पर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)के तहत ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेला है और उसमें जीत हासिल की है। उसके कुल अंक 12 है। 24 अंकों के साथ श्रीलंका पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। पॉइंट्स परसेंटेज में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया बराबर पर है। बतादें पॉइंट्स परसेंटेज के हिसाब से ही टीम की रैंकिंग तय होती है।
WTC में भारत के 6 मैच
ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत और पाकिस्तान को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। भारत चौथे स्थान पर आ गया और पाकिस्तान दूसरे पर। अब तक भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 6 टेस्ट मैच खेले है। इनमें से 3 मैच भारत जीता है, 1 हारा है और 2 मैच ड्रा रहे है। भारत के कुल 42 अंक है। 24 अंकों के बावजूद पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है। उसने 3 टेस्ट में 2 मैच जीते है और हाकार है।
9 टीमें हिस्सा ले रही WTC में
इस बार वर्ल्ड चैंपियनशिप के दूसरे सीजन में 9 टीमें हिस्सा ले रही है। दक्षिण अफ्रीका को छोड़ सभी टीमों ने अभी तक एक-एक मैच खेल लिया है। इसी महीने भारत के साथ दक्षिण अफ्रीका का घरेलू सीरीज के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का अभियान भी शुरू होगा। टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से शुरू होगा। बतादें अभी तक दक्षिण अफ्रीका में भारत एक भी सीरीज नहीं जीत सका है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

