शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
भोपाल के मयंक और सुप्रीत ने वाइजैक को रौंदा, अंधेरी में मचा तहलका – बने नेशनल चैंपियन!
20 जुल, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भोपाल के मयंक और सुप्रीत ने वाइजैक को रौंदा, अंधेरी में मचा तहलका – बने नेशनल चैंपियन!

भोपाल के मयंक और सुप्रीत ने वाइजैक को रौंदा, अंधेरी में मचा तहलका – बने नेशनल चैंपियन!

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

मुंबई। मुश्किलों को मात देकर मंज़िल का ताज पहनने वाले वो होते हैं, जो हार नहीं मानते! कुछ ऐसा ही कर दिखाया भोपाल के मयंक साहिता और सुप्रीत ने, जब उन्होंने मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वाइजैक की टीम को जोरदार शिकस्त देकर "नेशनल एसेसेबिलिटी कप 2025" के मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में नेशनल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।


यंग इंडियन्स द्वारा आयोजित इस बैडमिंटन टूर्नामेंट में देशभर के कोनों-कोनों से टीमें मुंबई पहुंचीं थीं। हर राज्य, हर शहर की टीम अपने बेस्ट शॉट के साथ उतरी थी, लेकिन मयंक और सुप्रीत की जोड़ी ने शानदार तालमेल और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंका दिया।


इस नेशनल टूर्नामेंट में मेंस डबल्स, वूमेन सिंगल्स, मेंस सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स जैसी विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए गए। लेकिन जब बात मिक्स्ड डबल्स की आई, तो भोपाल के खिलाड़ियों ने अपने शानदार गेम से मैदान में अलग ही रंग जमा दिया।


मयंक साहिता ने मैच के बाद कहा, "हमने इस खिताब के लिए बहुत मेहनत की थी। जब कोर्ट में उतरे तो एक ही लक्ष्य था – जीतकर भोपाल का नाम रोशन करना।" सुप्रीत ने कहा, "हमारी केमिस्ट्री और लगातार प्रैक्टिस ने हमें ये जीत दिलाई। वाइजैक की टीम मजबूत थी, लेकिन हमने उन्हें रणनीति और संयम से हराया।"

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें