
भोपाल और इंदौर के पत्रकारों के बीच खेला जाने वाला सद्भावना टी20 क्रिकेट मुकाबला एक बार फिर रोमांच से भरने को तैयार है। रविवार 21 दिसंबर 2025 को इंदौर के यशवंत क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर भोपाल और इंदौर मीडिया क्रिकेट टीमों के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की घोषणा कर दी गई है।

31वें वर्ष में प्रवेश कर रहा ऐतिहासिक मुकाबला
स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित यह सद्भावना मैत्री टी20 क्रिकेट मुकाबला पिछले 30 वर्षों से लगातार खेला जा रहा है। 21 दिसंबर को यह आयोजन अपने 31वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। मुकाबले को जीतने के लिए दोनों टीमें जोरदार अभ्यास कर रही हैं और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
भोपाल टीम की कमान इंद्रजीत मौर्य के हाथ
भोपाल मीडिया क्रिकेट टीम की कप्तानी इंद्रजीत मौर्य (नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स) को सौंपी गई है, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी आर.के. यदुवंशी (दैनिक भास्कर) निभाएंगे।
भोपाल मीडिया क्रिकेट टीम
इंद्रजीत मौर्य (कप्तान – नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स),
आर.के. यदुवंशी (उपकप्तान – दैनिक भास्कर),
राघवेंद्र सिंह (आईएनडी 24),
मोहन द्विवेदी (दूरदर्शन),
अक्षत शर्मा (स्वदेश ज्योति),
शशि शेखर (राज एक्सप्रेस),
आनंद रजक (दैनिक भास्कर),
ललित कटारिया (नवदुनिया),
प्रभात शुक्ला (दैनिक भास्कर),
पीयूष मिश्रा (पीटीआई),
अखिल परस्ते (जनसंपर्क विभाग),
अजय मौर्य (एनएसटी),
विवेक साध्य (पीपुल्स समाचार),
जुबेर कुरेशी (नारदमुनि),
विकास बिल्लौरे (जनसंपर्क विभाग),
पंकज शर्मा (पीआईबी),
मुकेश विश्वकर्मा (नवदुनिया),
रामेश्वर भार्गव (एनएसटी),
धर्मेंद्र सिंह (महा मीडिया)
कोच: केडी शर्मा (नई दुनिया)
टीम मैनेजर: संजीव श्रीवास्तव (4पीएम)
इंदौर टीम की कप्तानी संजय लुणावत संभालेंगे
इंदौर मीडिया क्रिकेट टीम की कमान संजय लुणावत (6 पीएम) को सौंपी गई है, जबकि सुनील जोशी (एसआर टाइम्स) उपकप्तान होंगे।
इंदौर मीडिया क्रिकेट टीम
संजय लुणावत (कप्तान – 6 पीएम),
सुनील जोशी (उपकप्तान – एसआर टाइम्स),
हेमंत शर्मा (पीपुल्स समाचार),
विकास मिश्रा (दैनिक भास्कर),
मनीष जोशी (नई दुनिया),
अभिषेक मिश्रा (डिजियाना न्यूज़),
राजकुमार अग्निहोत्री (प्रभात किरण),
अंकुल पाटोदी (भारतीय कुश्ती),
नवीन यादव (पीपुल्स समाचार),
नीलेश करोसिया (डिजियाना न्यूज़),
असीम जैन (असली दुनिया),
तनिष्क शर्मा (एसपीसी न्यूज़),
सुदेश गुप्ता (एनकाउंटर न्यूज़),
देवेंद्र जायसवाल (स्वदेश न्यूज़),
यशवर्धन सिंह (स्वतंत्र पत्रकार),
पंकज क्षीरसागर (स्वतंत्र पत्रकार)
कोच: राजू घोलप
मैनेजर: (यश भारत)
रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
दोनों टीमों में अनुभवी और युवा पत्रकार खिलाड़ियों का शानदार संयोजन है। ऐसे में 21 दिसंबर को इंदौर के यशवंत क्लब मैदान पर खेल और सद्भावना का यह मुकाबला खासा रोमांचक होने की उम्मीद है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

