शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Sports
एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जाने दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी, कौन है X फेक्टर?
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जाने दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी, कौन है X फेक्टर?

एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जाने दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी, कौन है X फेक्टर?

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला 2 सितंबर, शनिवार (आज) को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमी इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा है। वनडे में भारत-पाकिस्तान की टीमें 4 साल बाद एक दूसरे का सामना करेंगी। इससे पहले दोनों टीमें 2019 वनडे विश्व कप में आमने-सामने दिखी थीं। वहीं आइए जानते हैं एशिया कप में भारत-पाक मैच को आप कैसे फ्री में लाइव देख पाएंगे।


कब और कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 2 सितंबर, शनिवार को पल्लेकल के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समनुसार, मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3:00 से होगी। जबकि टॉस 2:30 बजे फेंका जाएगा।


टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत-पाक मुकाबले को भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के ज़रिए लाइव प्रसारित किया जाएगा।


फ्री में कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी, जहां आप मोबाइल के ज़रिए मुकाबले को फ्री में लाइव देख पाएंगे।


वनडे हेड टू हेड में भारत से आगे है पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 132 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पाकिस्तान ने 73 जीत दर्ज कर बढ़त हासिल की हुई है। वहीं भारतीय टीम ने 55 मैच अपने नाम किए हैं। इसके अलावा दोनों के बीच 4 मैच बेनतीजा रहे।


एशिया कप के लिए भारत का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा।


एशिया कप के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड 

फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, फहीम अशरफ, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम जूनियर, अब्दुल्ला शफीक, सऊद शकील, उसामा मीर।


भारत-पाकिस्तान की मजबूती

भारत की मजबूती उसकी बल्लेबाजी है। टॉप ऑर्डर से लेकर मिडल ऑर्डर तक हर बल्लेबाज अपने आप में नायाब है। अनुभव और कौशल की कहीं कोई कमी नहीं है। रोहित शर्मा, शुभमान गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ऐसे बल्लेबाज हैं, जो लगातार चमत्कारिक पारियां खेलने की काबिलियत रखते हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान का सबसे मजबूत स्तंभ बाबर आजम हैं। वह टीम की धुरी हैं और एंकर पारी खेलने में माहिर हैं। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में शतक के साथ उन्होंने बता दिया है कि वह पूरी लय में हैं। उनके अलावा हमेशा की ही तरह बोलिंग यूनिट दमदार है। शाहीन शाह, नसीम शाह और हारिस रऊफ की पेस तिकड़ी किसी भी बल्लेबाजी लाइनअप के लिए खतरा साबित हो सकती है।


भारत-पाकिस्तान की कमजोरी​

चोट से उबरकर टीम में वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर सीधे इस बड़े मुकाबले में उतरेंगे। उनके पास मैच प्रैक्टिस की कमी है और यह बात विपक्षी भी अच्छी तरह जानते हैं। इसके अलावा रोहित और विराट ने भी पिछले कुछ समय से वनडे मुकाबला नहीं खेला है। मैच प्रैक्टिस की कमी इस मेगा मैच में टीम इंडिया को परेशान कर सकती है। पाकिस्तान की कमजोरी भी बाबर आजम पर जरूरत से ज्यादा आश्रित होना है। यह बात कभी भी उनके खिलाफ जा सकती है। बाबर के फ्लॉप होने पर टीम के भी फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगता है। टीम के ओपनर्स पहले मैच में नेपाल जैसी कमजोर टीम के खिलाफ नहीं चले थे और भारतीय अटैक के खिलाफ यह जोड़ी अतिरिक्त दबाव के साथ उतरेगी।


भारत-पाकिस्तान के X-फैक्टर​

पाकिस्तान के खिलाफ मैच हो तो फिर वहां विराट कोहली के अलावा कोई दूसरा टीम का X-फैक्टर नहीं हो सकता। इन दो टीमों की पिछली टक्कर टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी जहां विराट ने अकेले दम पर हारी बाजी पलट दी थी। अंतिम ओवर्स में विराट के उन दो दर्शनीय छक्कों का दबाव पाकिस्तानी टीम इस मैच में भी महसूस करेगी। पाकिस्तान के युवा गेंदबाज नसीम शाह टीम के लिए X-फैक्टर साबित हो सकते हैं। नसीम ने एशिया कप के पिछले एडिशन में डेब्यू करते हुए अपनी शानदार गेंदबाजी से चौंकाया था। वह तब से अच्छी लय में हैं। टीम के पेसर्स में सबसे युवा नसीम ने अभी तक 11 वनडे में 19.46 के शानदार ऐवरेज से 15 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी भी महज 4.78 की रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें