
पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच न खेलने के फैसले ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में भूचाल ला दिया है। पाकिस्तान सरकार ने साफ कर दिया है कि उनकी टीम टूर्नामेंट खेलेगी, लेकिन भारत से नहीं भिड़ेगी। इसके बाद (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है। लेकिन सवाल ये है कि पाकिस्तान का यह फैसला उसे कितना महंगा पड़ सकता है? आइए जानते हैं इसके 5 बड़े असर…
असर-1: ग्रुप स्टेज से बाहर होने का खतरा
ICC की प्लेइंग कंडीशन के क्लॉज 16.10.7 के मुताबिक अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करता है तो पाकिस्तान के खाते में 20 ओवर में 0 रन जोड़े जाएंगे और भारत के ओवर काउंट भी नहीं होंगे। इससे पाकिस्तान का नेट रन रेट (NRR) बुरी तरह गिर जाएगा। ग्रुप-A में भारत के अलावा अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया हैं। अगर पाकिस्तान इनमें से एक भी मैच हारता है, तो वह ग्रुप से बाहर हो सकता है। पिछले वर्ल्ड कप में अमेरिका पाकिस्तान को हरा चुका है और नीदरलैंड भी उलटफेर के लिए जाना जाता है।
असर-2: ICC कर सकता है वर्ल्ड कप से बाहर
ICC अब (PCB) से पूछेगा कि भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट क्यों किया गया। अगर PCB संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, तो ICC पाकिस्तान को इसी वर्ल्ड कप से बैन भी कर सकता है। इससे पहले 5 टीमें ICC टूर्नामेंट्स में बॉयकॉट के कारण सजा झेल चुकी हैं।
असर-3: PSL को NOC नहीं मिलेगा
पाकिस्तान सुरक्षा कारणों का बहाना भी नहीं बना सकता क्योंकि वह अपने सारे मैच श्रीलंका में खेलेगा। अगर PCB बांग्लादेश को सपोर्ट करने का हवाला देता है, तब भी ICC एक्शन ले सकता है, क्योंकि पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है कि ऐसा करने पर Pakistan Super League (PSL) को NOC नहीं मिलेगा।
असर-4: नॉकआउट में भारत से भिड़ा तो?
ग्रुप स्टेज में तो पाकिस्तान ने मना कर दिया, लेकिन अगर सेमीफाइनल या फाइनल में भारत से मुकाबला हुआ तो क्या करेगा? ICC सूत्रों के मुताबिक इस पर PCB से जवाब मांगा जाएगा और संतोषजनक वजह न मिलने पर कड़ी सजा तय है।
असर-5: ICC मेजबानी भी छिन सकती है
पाकिस्तान को हाल ही में 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली थी। भारत-पाक मैच ICC की कमाई का सबसे बड़ा सोर्स होता है। अगर यह मैच नहीं होगा तो ICC को भारी नुकसान होगा। ऐसे में पाकिस्तान से
भविष्य की ICC मेजबानी और सालाना रेवेन्यू शेयर भी छीना जा सकता है।
पाक कप्तान का बयान
पाकिस्तान के कप्तान ने कहा— "हम बस वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं। सरकार अगर किसी टीम के खिलाफ खेलने से मना करती है, तो हमें उसका पालन करना होगा। हम अपना 100% देने पर फोकस कर रहे हैं।"
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

