शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने पर दी बधाई, बोले- पूरे राष्ट्र के लिए हर्ष का विषय
03 नव, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Indian women cricket team

Indian women cricket team

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहली बार विश्व विजेता बनना पूरे राष्ट्र के लिए हर्ष का विषय है। 

विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका पर 52 रनों से जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है। वर्ष 1973 से प्रारंभ हुई महिला विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार विश्व विजेता बनने का सौभाग्य हासिल किया है।

विश्व कप क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया ने सात बार, इंग्लैंड ने चार बार और न्यूजीलैंड ने एक बार विश्व कप जीता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहली बार क्रिकेट वन-डे विश्व कप में पहुंची। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रेष्ठता प्रमाणित की। मुख्यमंत्री ने देशवासियों को भी इस जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें