शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Sports
डिजियाना-आईईएस इंटरप्रेस क्रिकेट : रोहिताश के दोहरे प्रदर्शन से भास्कर की विजयी शुरुआत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
डिजियाना-आईईएस इंटरप्रेस क्रिकेट : रोहिताश के दोहरे प्रदर्शन से भास्कर की विजयी शुरुआत

डिजियाना-आईईएस इंटरप्रेस क्रिकेट : रोहिताश के दोहरे प्रदर्शन से भास्कर की विजयी शुरुआत

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

भोपाल। रोहिताश मिश्रा (छह विकेट, 49 रन) के दोहरे प्रदर्शन की मदद से भास्कर ने गत विजेता पत्रिका को छह विकेट से हराकर ओल्ड कैंपियन मैदान में आयोजित 29वीं डिजियाना-आईईएस इंटरप्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में विजयी आगाज किया, जबकि कारपोरेट वर्ग के अन्य मुकाबले में हमीदिया स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसायटी ने दैनिक जनचर्चा की टीम को तीन विकेट से शिकस्त दी।


पहले मुकाबले में भास्कर की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले खेलते हुए पत्रिका टीम 18.3 ओवर में मात्र 124 रन बनाकर सिमटी। उसकी ओर से कप्तान पीसी रजक ने सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली। रजत शर्मा ने 18 रन बनाए। भास्कर के लिए रोहिताश मिश्रा ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर की गेंदबाजी में मात्र नौ रन देकर छह शिकार किए। प्रभात शुक्ला को तीन, अश्विन सोलंकी को एक सफलता मिली। जवाब में भास्कर टीम ने 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर जरूरी रन बना लिए। इसमें कप्तान और ओपनर रामकृष्ण यदुवंशी ने 30 रन की उपयोगी पारी खेली। इसके बाद रोहिताश ने पारी को संभालते हुए 49 रन बनाए। प्रभात शुक्ला ने 19 रन जोड़े। पत्रिका के पीसी रजक को दो, शेख कमर और अभिषेक श्रीवास्तव को एक-एक विकेट मिला। दोहरे प्रदर्शन के लिए रोहिताश मिश्रा को मानसरोवर मैन आफ द मैच और रामकृष्ण यदुवंशी को आरएनटीयू वैल्यूवल प्लेयर अवार्ड दिया गया।


दिन के दूसरे मुकाबले में दैनिक जनचर्चा ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 170 रन बनाए। हृदेश ने 53, शुभम पांडे ने 22 और अभिषेक सिंह ने नाबाद 22 रन जोड़े। हमीदिया के लिए बुमराह आदिल और कप्तान जामरान जावेद ने दो-दो, आदिल भट और उसामा खान को एक-एक सफलता मिली। जवाब में हमीदिया की टीम ने 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर जरूरी रन बना लिए। उसकी ओर से वसीम अकरम ने नाबाद 70, ईशा पठान ने 26, आदिल भट ने नाबाद 25 रन बनाए। जनचर्चा के पुनीत दाते व अभिषेक सिंह ने दो-दो, राहुल, अमेय, कप्तान अंबर को एक-एक सफलता मिली। वसीम अकरम मानसरोवर प्लेयर आफ द मैच और हृदेश को  आरएनटीयू वैल्यूवल प्लेयर अवार्ड दिया गया। 


कल के मैच

एनएसटी बनाम पीपुल्स समाचार

सुबह 9:00 बजे से

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें